menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab News: चंडीगढ़-अंबाला रेल रूट खुला, तीन दिन बाद वंदे भारत समेत 5 ट्रेनें पटरी पर लौटीं

Punjab News: पंजाब में बारिश थमने के साथ तीन दिन बाद वंदे भारत समेत पांच ट्रेनें पटरी पर लौटी आई हैं. चंडीगढ़ से बुधवार को वंदे भारत एक्सप्रेस, शताब्दी, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस, गरीब रथ, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया गया. चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने जानकारी दी कि बारिश के बाद रेल मार्ग बाधित होने […]

Calendar Last Updated : 13 July 2023, 01:02 PM IST
Share:

Punjab News: पंजाब में बारिश थमने के साथ तीन दिन बाद वंदे भारत समेत पांच ट्रेनें पटरी पर लौटी आई हैं. चंडीगढ़ से बुधवार को वंदे भारत एक्सप्रेस, शताब्दी, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस, गरीब रथ, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया गया. चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने जानकारी दी कि बारिश के बाद रेल मार्ग बाधित होने के चलते अमृतसर रूट की एक भी ट्रेन का संचालन नहीं किया गया. अभी करीब 30 ट्रेनों का पटरी पर लौटने का रेल यात्री इंतजार कर रहे हैं. इस पर गुरुवार को फैसला लिया जाएगा. अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यात्री ऑनलाइन ट्रेन शेड्यूल चेक कर ही अपना सफर शुरू करें.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जिन रेल यात्रियों ने ऑनलाइन बुकिंग की है, उनका पैसा रिफंड हो जाएगा, जो टिकट बुकिंग टिकट काउंटर से हुई है वह काउंटर पर जाकर पैसे वापस ले सकते हैं.

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News