menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab News:पंजाब में जल्द खुलेंगे नए हेल्थकेयर सेंटर सीएम मान का ऐलान

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों की भलाई के लिए बड़ा फैसला लिया है और इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी। सेहत व परिवार भलाई विभाग के अफसरों के साथ भगवंत मान ने आज मीटिंग की जिसके बाद जनता की जरूरतों को देखते हुए उन्होंने अहम विषयों पर फैसला लिया। मुख्यमंत्री भगवंत […]

Calendar Last Updated : 16 June 2023, 07:06 PM IST
Share:

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों की भलाई के लिए बड़ा फैसला लिया है और इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी। सेहत व परिवार भलाई विभाग के अफसरों के साथ भगवंत मान ने आज मीटिंग की जिसके बाद जनता की जरूरतों को देखते हुए उन्होंने अहम विषयों पर फैसला लिया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा हम जल्द ही पंजाब में नए हेल्थकेयर सेंटर खोलने जा रहे हैं जो कि आधुनिक तकनीक के साथ लैस होंगे और विभाग को अगले कुछ महीनों में यह सेंटर लोगों को समर्पित करने के लिए कहा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा लोगों को अच्छी सेहत सहुलियतें देना उनकी गारंटी हैं और वे उसे पूरा करते रहेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही भगवंत मान जनता के हक में एक के बाद एक फैसले ले रहे हैं। इस बीच भगवंत मान द्वारा लिया हुआ ये अहम फैसला पंजाब की जनता को खूब रास आ रहा है।

आपको बताते चलें कि भगवंत मान ने लोगों के लिए पहले ही मोहल्ला क्लीनिक खोले थे जिनसे पंजाब के लोगों को खूब फायदा हो रहा है। लोग मोहल्ला क्लीनिकों का उपयोग कर रहे हैं और अपनी बीमारियों से निजात पा रहे हैं। मोहल्ला क्लीनिक में उन्हें निशुल्क इलाज मिल रहा है।

सम्बंधित खबर

Recent News