menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab: श्री दरबार साहिब के लंगर घोटाले के मामले में SGPC की कार्यवाई, 51 सस्पेंड

Punjab: श्री दरबार साहिब के लंगर में घोटाले के मामले में बड़ी कार्यवाई सामने आई है. इस मामले में SGPC ने बड़ा एक्शन लेते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लंगर घोटाले मामले में 51 मुलाजिमों को सस्पेंड कर दिया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इनमें 2 स्टोर कीपर, मौजूदा मैनेजर सहित 3 सेवामुक्त मैनेजर […]

Calendar Last Updated : 04 July 2023, 08:39 PM IST
Share:

Punjab: श्री दरबार साहिब के लंगर में घोटाले के मामले में बड़ी कार्यवाई सामने आई है. इस मामले में SGPC ने बड़ा एक्शन लेते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लंगर घोटाले मामले में 51 मुलाजिमों को सस्पेंड कर दिया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इनमें 2 स्टोर कीपर, मौजूदा मैनेजर सहित 3 सेवामुक्त मैनेजर के नाम भी शामिल हैं।
एस.जी.पी.सी. ने कहा कि इनसे सारा नुकसान वसूल किया जाएगा। इस दौरान कहा गया की घोटाले का सारा पैसा संगत का है। बता दें कि इस मामले में घोटाले की रिपोर्ट एस.जी.पी.सी. के प्रधान के पास पहुंची थी.
बता दें कि शुरुआत में यह जांच 62 लाख से शुरू हुई थी और जांच के बाद यह करीब एक करोड़ तक पहुंच गई. बता दें कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की व्यवस्था के तहत सचखंड श्री दरबार साहिब के लंगर जूठ का ठेका, सूखी रोटी, चोकर रोला, मांह और धान आदि की बिक्री 1 अप्रैल 2019 से दिसंबर 2022 तक हुई. इस बिक्री में एक करोड़ रुपए की हेराफेरी का मामला सामने आया है.

सम्बंधित खबर

Recent News