menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab: ट्राला चालक ने दो पुलिस अधिकारियों को रौंदा, मौके पर हुई दोनों की मौत

Punjab: पंजाब में एक दर्दनाक हादसा हुआ जहां पर दो पुलिस अधिकारियों को ट्राला चालक ने रौंद दिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक सड़क हादसा नेशनल हाईवे कॉन्टिनेंटल कॉलेज, गांव नूरपुर के पास हुआ था। जानकारों के मुताबिक बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार यानी आज सुबह […]

Calendar Last Updated : 03 May 2023, 03:57 PM IST
Share:

Punjab: पंजाब में एक दर्दनाक हादसा हुआ जहां पर दो पुलिस अधिकारियों को ट्राला चालक ने रौंद दिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक सड़क हादसा नेशनल हाईवे कॉन्टिनेंटल कॉलेज, गांव नूरपुर के पास हुआ था। जानकारों के मुताबिक बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार यानी आज सुबह 4 बजे की है।पुलिस मुलाजिम सेना के काफिले के साथ टकराई पीआरटीसी हादसे का मौका देने गए थे। पुलिस ने उनकी पहचान एएसआई नाजर सिंह और एचसी कुलदीप सिंह पुलिस चौकी नूरपुर थाना सरहिंद जिला फतेहगढ़ साहिब के तौर पर की गई है। हादसे के बाद दोनों पुलिस अधिकारी बुरी तरह से घायल हो गए।घटना के स्थान पर लोगों की भारी संख्या में भीड़ जमा होने लगी जिससे दोनों पुलिस अधिकारियों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस टीम को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के परिजनों को इस मामले में सूचना दी गई।जिससे दोनों परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने जिनकी पहचान एएसआई नाजर सिंह और एसपी कुलदीप सिंह पुलिस चौकी नूरपुर थाना सरहिंद जिला फतेहगढ़ साहिब के तौर हुई। यह भयानक सड़क हादसा नेशनल हाईवे कॉन्टिनेंटल कॉलेज, गांव नूरपुर के पास हुआ है। हादसा उस समय हुआ जब एक एचआरटीसी बस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सैन्य काफिले को टक्कर मार दी। फिलहाल पुलिस ने दो ट्राला चालक को हिरासत में ले लिया है।

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News