menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab Weather: 12 सालों के बाद मई के महीने में पंजाब रहा सबसे ठंडा, 6 मई तक अलर्ट जारी

Punjab Weather : इस बार मई के महीने में पंजाब 12 साल बाद काफी ठंडा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार लगाए गए आंकड़ों के मुताबिक साल 2011 से लेकर साल 2022 तक मई के महीने में पंजाब के कुछ शहरों में पारा 43 डिग्री से ऊपर रहा है। जिसमें लुधियाना जिसका अधिकतम तापमान साल […]

Calendar Last Updated : 03 May 2023, 01:50 PM IST
Share:

Punjab Weather : इस बार मई के महीने में पंजाब 12 साल बाद काफी ठंडा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार लगाए गए आंकड़ों के मुताबिक साल 2011 से लेकर साल 2022 तक मई के महीने में पंजाब के कुछ शहरों में पारा 43 डिग्री से ऊपर रहा है। जिसमें लुधियाना जिसका अधिकतम तापमान साल 2011 से लेकर 2022 तक 43.1 – 46.5 डिग्री रहा। वहीं पटियाला का तापमान 42.7 डिग्री से 46.0 डिग्री तक रहा और अमृतसर का 43.3 डिग्री से लेकर 47.0 तक रहा।

पंजाब के लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग, चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर मनमोहन सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि पश्चिमी विक्षोभों के लगातार हो रहे असर से तापमान में 10 से 12 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गयी है। पिछले 12 सालों के बाद से इस बार मई के महीने में पंजाब सबसे अधिक ठंडा रहा है। जिसके चलते पंजाब के लोगों को आगे भी गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने जानकारी दी की 5 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) से पंजाब के मौसम में असर पड़ेगा। इसलिए लोगों को 6 मई तक के लिए अलर्ट जारी किया है।

8 मई तक रहेगी कुछ जगहों पर हल्की बारिश

इस दौरान पंजाब के मौसम में 4 मई से लेकर 6 मई तक काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। जिसमें तेज़ गरज और चमक के साथ – साथ कई स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिलेगी। 3 मई यानी बुधवार को मौसम ज़्यादा ख़राब रहेगा। पंजाब में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से हवायें चलेंगी और साथ ही कई हिस्सों में बारिश भी पड़ेगी। डायरेक्टर मनमोहन सिंह ने बताया की अगले दो दिनों में पारे में गिरावट रहेगी।

आपको बता दें, की मंगलवार को पंजाब के कई हिस्सों में बारिश के चलते तापमान 1.8 डिग्री से भी कमी दर्ज की गयी। जोकि सामान्य तापमान से 11.2 डिग्री नीचे रहा। सबसे अधिक पारा बठिंडा का था जो 29.6 डिग्री रहा। वहीं इसी के साथ – पटियाला का 25.8, अमृतसर का 27.8, लुधियाना का 24.8 और जालंधर का 25.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News