menu-icon
The Bharatvarsh News

punjab Weather Update : लगातार बारिश से हुई ठंड

Punjab Weather Update : पंजाब और हरियाणा में पहली बार साल 2023 में मई के महीने में लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। साल 2022 में इस समय भीषण गर्मी थी, लेकिन 2023 में इन दिनों तापमान में काफी तेजी के साथ बदलाव देखा जा रहा है। लगातार मौसम में बदलाव होने के […]

Calendar Last Updated : 04 May 2023, 04:34 PM IST
Share:

Punjab Weather Update : पंजाब और हरियाणा में पहली बार साल 2023 में मई के महीने में लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। साल 2022 में इस समय भीषण गर्मी थी, लेकिन 2023 में इन दिनों तापमान में काफी तेजी के साथ बदलाव देखा जा रहा है। लगातार मौसम में बदलाव होने के चलते तापमान सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। वही दूसरी ओर रात के समय 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच गया था।पिछले एक सप्ताह से पंजाब और हरियाणा में मौसम में तेजी से बदलाव देखे जा रहे हैं। बारिश के साथ-साथ लोगों को तेज हवा का भी सामना करना पड़ रहा है।

आप ने देखा होगा कि सन 2022 में लोगों को मई के महीने में गर्मी और लू की समस्याओं का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार मौसम का लगातार तापमान बढ़ और घट रहा है जिससे लोगों को कई तरह की परेशानियों को झेलने के नौबत आ रही है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि चंडीगढ़ के आसपास इलाकों में सात मई तक गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली है।मौसम केंद्र के बताया है कि हवा एक लो प्रेशर एरिया राजस्थान और पाकिस्तान में बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर पंजाब और हरियाणा के इलाकों में 7 मई तक बादलों के गरजने के साथ-साथ बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। जिससे चलते तापमान में बढ़ोतरी कम देखी गई है।

बदलते मौसम को लेकर नुकसान

मौसम में लगातार बदलाव के चलते लोगों को भारी नुकसान होता हुआ दिख रहा है।साथ ही ऐसे में बुजुर्गों और बच्चों को कई तरह की बीमारियां होना शुरू हो चुकी हैं। गर्मी के बाद हुई अचानक ठंड ने लोगों को बीमारियों का शिकार बना दिया है।इसके अलावा पिछले दो-तीन दिनों से बारिश की वजह मंडियों में रखा हुआ अनाज भीग रहा है जिससे लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News