menu-icon
The Bharatvarsh News

Rajnath’s visit to Chandigarh: चंडीगढ़ जाने वाले हैं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Rajnath’s visit to Chandigarh: क्रेंद्र में मोदी सरकार ने 9 साल पूरे कर लिए हैं और ऐसे में पूरे देश में मोदी सरकार अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। पंजाब के चंडीगढ़ में जनसंपर्क मुहिम के तहत राजनाथ सिंह रैली को संबोधित करने चंडीगढ़ पहुँच रहे हैं । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 24 जून […]

Calendar Last Updated : 19 June 2023, 02:22 PM IST
Share:

Rajnath’s visit to Chandigarh: क्रेंद्र में मोदी सरकार ने 9 साल पूरे कर लिए हैं और ऐसे में पूरे देश में मोदी सरकार अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। पंजाब के चंडीगढ़ में जनसंपर्क मुहिम के तहत राजनाथ सिंह रैली को संबोधित करने चंडीगढ़ पहुँच रहे हैं । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 24 जून को 4:00 बजे एग्जिबिशन ग्राउंड में रैली को संबोधित करेंगे।

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने बताया कि मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर 24 जून को होने वाली भव्य रैली की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। इस रैली को संबोधित करने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आमंत्रित किया गया है।

2014 में नरेंद्र मोदी के सरकार बनने के बाद से अब तक 9 साल पूरे हो गए और इस अवसर पर केंद्र सरकार देश भर में मुहीम चला रही है। 9 साल बेमिसाल और गरीब कल्याण मुहिम के तहत देश भर में तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के अवसर पर पंजाब के चंडीगढ़ में भी भव्य रैली का आयोजन किया गया जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शिरकत करने वाले हैं।   

सम्बंधित खबर

Recent News