menu-icon
The Bharatvarsh News

नेपाल में आखिर प्रिंस यादव के साथ हुआ क्या? मौत पर भावुक हुए खान सर ने कही ये बात

पटना के प्रसिद्ध ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. इस घटना के बाद बिहार के कोचिंग गलियारों में हड़कंप मच गया है.

Calendar Last Updated : 15 June 2026, 09:48 AM IST
Share:

बिहार: बिहार के शिक्षा जगत से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है. पटना के प्रसिद्ध ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. इस घटना के बाद बिहार के कोचिंग गलियारों में हड़कंप मच गया है. पिछले कुछ दिनों से सार्वजनिक जीवन से दूर चल रहे मशहूर शिक्षक खान सर अब अचानक इस मामले को लेकर सामने आए हैं. उन पर लग रहे आरोपों के बीच, खान सर ने एक भावुक वीडियो संदेश जारी कर अपनी स्थिति स्पष्ट की है और मामले में गहरी साजिश की आशंका जताई है.

खान सर ने जताया दुख

सोशल मीडिया पर जारी अपने वीडियो संदेश में खान सर काफी भावुक नजर आए. उन्होंने कहा, आज बहुत भारी मन से बात करनी पड़ रही है. जब लोगों ने मुझे फोन करके बताया कि रौशन सर के भाई की नेपाल में संदिग्ध मौत हो गई है, तो मुझे विश्वास नहीं हुआ. मैंने पहले तो अफवाह समझकर लोगों को डांटा, लेकिन जब समाचार चैनलों पर खबर देखी, तो मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई. समझ नहीं आ रहा कि समय क्या करवट ले रहा है. गौरतलब है कि इस मामले में खान सर पर भी कई तरह के आरोप उछाले जा रहे थे. जिसे लेकर उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है.

बीमारी और हार्ट अटैक के कारण हुई मौत!

खान सर ने अपने वीडियो में एक समाचार क्लिप का भी हवाला दिया, जिसमें प्रिंस यादव के साथ नेपाल गए उनके दोस्तों के बयान शामिल हैं. दोस्तों का कहना है कि प्रिंस पहले से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था. दोस्तों के मुताबिक, प्रिंस को पहले भी दो बार दिल का दौरा आ चुका था. वे दो-तीन दिनों से ठीक से सो नहीं पा रहे थे. जब होटल में अचानक उनकी सांसें भारी होने लगीं, तो तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दोस्तों ने किसी भी तरह की मारपीट या हत्या के दावों को सिरे से खारिज किया है.

तीसरे एंगल' की जांच और फांसी की मांग

खान सर ने इस पूरी घटना के पीछे किसी 'तीसरे पक्ष' की गहरी साजिश होने की आशंका व्यक्त की है. उन्होंने मीडिया से अपील की है कि इस बेहद संवेदनशील मामले में केवल प्रामाणिक खबरें ही चलाई जाएं और अफवाहों को बढ़ावा न दिया जाए. खान सर ने मांग की है कि नेपाल पुलिस और प्रशासन जल्द से जल्द इस मामले में आधिकारिक बयान जारी करे. प्रिंस यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को तुरंत सार्वजनिक किया जाए. नेपाल पुलिस ने जिन 5 लोगों को हिरासत में लिया है, उनसे कड़ाई से पूछताछ हो. उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि यदि इस मौत के पीछे कोई भी व्यक्ति या साजिशकर्ता शामिल है, तो उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए और दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए.

पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा

वीडियो के अंत में खान सर ने रौशन आनंद सर और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि यह किसी भी परिवार के लिए सबसे कठिन दौर है. खान सर ने ऐलान किया कि इस दुख की घड़ी में वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और उनसे जो भी संभव मदद बन पड़ेगी, वे उसे पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. 

सम्बंधित खबर

Recent News