menu-icon
The Bharatvarsh News

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से राहत! मौसम की पहली झमाझम बारिश ने चेहरे पर लाई खुशी

आईएमडी ने दिल्ली के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया. खासकर दोपहर के समय में तेज हवा के साथ बारिश की चिंता जताई गई है. प्रभावित क्षेत्रों में जाफरपुर (दिल्ली), नोएडा, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा (एनसीआर), खरखौदा, झज्जर (हरियाणा), गुलौटी, सिकंदराबाद (यूपी) और लक्ष्मणगढ़, राजगढ़ (राजस्थान) शामिल हैं. 

Calendar Last Updated : 17 June 2025, 03:00 PM IST
Share:

Delhi-NCR Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लिए मंगलवार को गंभीर मौसम चेतावनी जारी की. अगले दो घंटों में भारी बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की आशंका है. हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी मौसम बिगड़ सकता है. आइए जानें इस चेतावनी के बारे में.

आईएमडी ने दिल्ली के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया. खासकर दोपहर के समय में तेज हवा के साथ बारिश की चिंता जताई गई है. प्रभावित क्षेत्रों में जाफरपुर (दिल्ली), नोएडा, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा (एनसीआर), खरखौदा, झज्जर (हरियाणा), गुलौटी, सिकंदराबाद (यूपी) और लक्ष्मणगढ़, राजगढ़ (राजस्थान) शामिल हैं. 

मध्यम बारिश और तेज हवाएं

कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ मध्यम बारिश और तेज हवा चलने की भी संभावना है. दिल्ली के नरेला, बवाना, द्वारका, नजफगढ़, आईजीआई एयरपोर्ट जैसे इलाके प्रभावित हो सकते हैं. एनसीआर में गाजियाबाद, इंदिरापुरम, गुरुग्राम, मानेसर और हरियाणा के सोनीपत, रोहतक में भी बारिश होगी. यूपी के मोदीनगर, हापुड और राजस्थान के डीग, नदबई में भी यही स्थिति रहेगी. दिल्ली के बुराड़ी, रोहिणी, सिविल लाइंस, राजौरी गार्डन, लाजपत नगर जैसे इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और 40-60 किमी/घंटा की हवाएं चल सकती हैं. एनसीआर के लोनी देहात, हरियाणा के भिवानी, चरखी दादरी और यूपी के कासगंज, एटा में भी हल्की आंधी और बारिश की संभावना है.

तापमान और वायु गुणवत्ता

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक रहा. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आज सुबह दिल्ली का एक्यूआई 96 बताया जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में माना जाता है है. मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव की वजह से लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की थी. मौसम विभाग ने लोगों से घरों में रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और बिजली गिरने से सावधान रहने की सलाह दी है. तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने या बिजली लाइनों को नुकसान हो सकता है. सुरक्षित रहें और मौसम अपडेट पर नजर रखें.

सम्बंधित खबर

Recent News