menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab: मोगा में रिक्शे वाले की चमकी किस्मत, बैसाखी बंपर में जीते 2.50 करोड़

PUNJAB : पंजाब के मोगा में एक रिक्शे चलाने वाले शख्स की किस्मत चमक गई है। जिस रिक्शा चालक का कोई बैंक खाता तक नहीं है वो अब करोड़पति बन गया है। बता दें कि मोगा के लोहागढ़ के वासी देव सिंह ने 2.50 करोड़ रुपये की बड़ी लाटरी जीत कर अपने नाम कर ली […]

Calendar Last Updated : 19 April 2023, 06:34 PM IST
Share:

PUNJAB : पंजाब के मोगा में एक रिक्शे चलाने वाले शख्स की किस्मत चमक गई है। जिस रिक्शा चालक का कोई बैंक खाता तक नहीं है वो अब करोड़पति बन गया है। बता दें कि मोगा के लोहागढ़ के वासी देव सिंह ने 2.50 करोड़ रुपये की बड़ी लाटरी जीत कर अपने नाम कर ली है। हालांकि इस लौटरी को देव सिंह कुदरत का चमत्कार बता रहे है।

पंजाब के लोहागढ़ के निवासी देव सिंह की किस्मत रातों-रात बदल गई है। देव सिंह 40 साल से इस उम्मीद से लॉटरी लगा रहे थे कि कभी न कभी तो चमत्कार होगी ही देव सिंह। अब देवसिंह की 40 साल की उम्मीद रंग लाई और वह 2.50 करोड़ रुपये की बड़ी लौटरी जीत कर करोड़पति बन गए है। ये इनाम उनको बैसाखी बंपर लाटरी में मिला है।

देव सिंह मेहनत पर करते है यकीन

एक रिक्शा चालक से करोड़पति बनने वाले देव सिंह मेहनत पर यकीन करते है हालांकि वह ईश्वर से भी जुड़े हुए हैं। देव सिंह एक बहुत ईमानदार और दयावान इंसान है। अगर कोई प्यासा पशु दिख जाए तो वह उसे पानी पिलाने के लिए रुक जाते है, अगर कोई पेड़ सूखा पड़ा दिख जाए तो उसके जड़ में पानी डाल देते है। यह उदारत देव सिंह में बचपन से ही है। देव सिंह ने अपने बड़े इनाम मिलने पर कहा कि उसकी यह सेवा ने आज उन्हें इस इनाम का हकदार बनाया है।

बैंक में खाता खुलवाएंगे देव सिंह

देव सिंह रिक्शा चलाकर जितना रुपया कमाते है सब घर में ही खर्च हो जाते हैं ऐसे में देव ने कभी बैंक में खाता खुलवाने की नहीं सोची, यहां तक कि उनके पास कोई मोबाइल फोन भी नहीं है। लेकिन लाटरी लगने के बाद देव सिंह ने बैंक में खाता खोलने का निर्णय लिया है ताकि वह इनाम के राशि को बैंक में जमा कर सके।

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News