menu-icon
The Bharatvarsh News

संजय राउत ने पीएम मोदी पर बोला तीखा हमला, कहा- बीजेपी का महाराष्ट्र में अंतिम संस्कार होगा

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि पीएम मोदी का महाराष्ट्र से कोई लेना देना नहीं है.

Calendar Last Updated : 30 April 2024, 12:47 PM IST
Share:

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण होने से पहले नेताओं के तीखे बयान आना शुरू हो गया है, शिवसेना के नेता संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टि और प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोला जिसमें उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र से उनका कोई लेना- देना नहीं है, ये आत्मा मोदी जी की भटक रही है ये बीजेपी को शमशान बनाने जा रही है. अगर बीजेपी का कहीं अंतिम सस्कार होगा तो वो महाराष्ट्र में होगा आप देख लीजिए. 

'महाराष्ट्र में क्यों भटक रही आत्मा'

संजय राउत ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र में भटक रही है? इसलिए भटक रही है क्योंकि 4 जून के बाद महाराष्ट्र बीजेपी के लिए एक शमशान की तरह होने वाला है.  हमने ये तय किया है जो महाराष्ट्र के दुश्मन हैं, जिसने महाराष्ट्र तोड़ने की साजिश की है चाहे शरद पवार हों या चाहे उद्धव ठाकरे हों उनकी पार्टा को तोड़ने की कोशिश का है. उनकी आत्मा जो है महाराष्ट्र और मुंबई में भटक गई है. यहां के उद्योगपति यहां की संपत्ति सब कुछ हड़पना चाहते हैं. इस आत्मा के साथ हमारी लड़ाई है, ये अघोरी आत्मा है."

प्रज्वल रेवन्ना के मामले पर क्या बोले संजय राउत?

कर्नाटक में वीडियो स्कैंडल के मामले में संजय राउत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ढोग रचने वाली पार्टी है, कर्नाटक में 2800 वीडियो वायरल हो गए हैं. एक व्यक्ति को जो बीजेपी के परिवार के सदस्य हैं मोदी का कितना बड़ा परिवार है देखिए. उनके परिवार के सदस्य 2 हजार आठ सौ बलात्कार कर चुके हैं. ये इतिना बड़ा परिवार है कि मोदी जी उनके लिए वोट मांगती है. ये सिर्फ एक भटकती आत्मा ही कर सकती है. 

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News