menu-icon
The Bharatvarsh News

Dipika Kakar Baby Boy: ‘ससुराल सिमर का’ एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ बनीं मां

Dipika Kakar Baby Boy: ‘ससुराल सिमर का’ एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अपनी प्रेगनेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी। अब टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ के घर किलकारियां गूंज उठी हैं। दोनों माता-पिता बन चुके हैं। एक्ट्रेस ने ये खुशखबरी खुद सोशल मीडिया पर शेयर की। बता दें कि ‘ससुराल सिमर का’ एक्ट्रेस […]

Calendar Last Updated : 21 June 2023, 04:39 PM IST
Share:

Dipika Kakar Baby Boy: ‘ससुराल सिमर का’ एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अपनी प्रेगनेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी। अब टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ के घर किलकारियां गूंज उठी हैं। दोनों माता-पिता बन चुके हैं। एक्ट्रेस ने ये खुशखबरी खुद सोशल मीडिया पर शेयर की। बता दें कि ‘ससुराल सिमर का’ एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने बेटे को जन्म दिया है।

शोएब इब्राहिम बने पिता

शोएब इब्राहिम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बच्चे के आने की खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी में बताया कि 21 जून की सुबह दीपिका ने बच्चे को जन्म दिया है और दोनों एक बेटे के माता-पिता बने हैं।

Dipika Kakar और Shoaib Ibrahim ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने डिलीवरी को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने लिखा, ‘अलहमदुलिल्लाह, आज 21 जून 2023 की सुबह हमारे घर बेटे का जन्म हुआ है। ये प्रीमैच्योर डिलीवरी हैं लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है। बस दुआ और आशीर्वाद बनाए रखना।’

जानकारी के लिए बता दें कि साल 2018 में एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम से दूसरी शादी कर ली थी। दोनों ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में निकाह किया था। दीपिका कक्कड़ की पहली शादी रौनक मेहता से 2011 में की थी, लेकिन 2015 में दोनों अलग हो गए।

सम्बंधित खबर

Recent News