menu-icon
The Bharatvarsh News

Sharad Pawar Death Threat: शरद पवार को मिली जान से मारने की धमकी, बेटी सुप्रिया सुले के WhatsApp नंबर पर आया मैसेज

Sharad Pawar Death Threat: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के चीफ शरद पवार (Sharad Pawar) को ट्विटर पर जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद NCP सांसद और पवार की बेटी सुप्रिया सुले के नेतृत्व में पार्टी का शिष्टमंडल मुंबई पुलिस आयुक्त को मिलने पहुंची। सुप्रिया सुले ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया […]

Calendar Last Updated : 09 June 2023, 01:17 PM IST
Share:

Sharad Pawar Death Threat: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के चीफ शरद पवार (Sharad Pawar) को ट्विटर पर जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद NCP सांसद और पवार की बेटी सुप्रिया सुले के नेतृत्व में पार्टी का शिष्टमंडल मुंबई पुलिस आयुक्त को मिलने पहुंची।

सुप्रिया सुले ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि मुझे व्हाट्सएप पर शरद पवार के लिए एक मैसेज मिला है। एक वेबसाइट के जरिए उन्हें धमकी दी गई है और इससे रिलेटेड अकाउंट्स से धमकियां मिली हैं। इसलिए मैं पुलिस के पास न्याय मांगने आई हूं। उन्होंने आगे कहा की मेरी विनती है कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से गुहार लगाई है। इस तरह की हरकतें और निचले स्तर की राजनीति हैं बंद होनी चाहिए। शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने ये भी कहा कि मैं बस चाहती हूं कि इस तरह की गंदी और घटिया राजनीति हो रही है, वो रुकनी चाहिए।

सुप्रिया सुले ने लगाया ये आरोप

NCP नेता और सांसद सुप्रिया सुले ने ये भी कहा है कि यदि मेरे पिता को किसी प्रकार का कोई नुकसान होता है तो इसके लिए गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी होगी। पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। केंद्र और महाराष्ट्र की सरकार के गृह मंत्रियों से कार्रवाई करने की मांग की है। शरद पवार देश के नेता हैं। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी गृह मंत्रालय की है।

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News