menu-icon
The Bharatvarsh News

राजा के लिए सोनम ने रचा था मौत का चक्रव्यूह, गिरफ्तार आरोपियों ने खोले सारे पोल

मेघालय के उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसॉन्ग ने बताया कि सोनम रघुवंशी इस हत्या की मुख्य साजिशकर्ता थी. उन्होंने कहा कि सोनम पूरी तरह से इस अपराध में शामिल थी. पुलिस ने सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया.

Calendar Last Updated : 11 June 2025, 02:52 PM IST
Share:

Sonam Raghuvanshi: इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर मामले में हर रोज नया खुलासा हो रहा है. उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. मेघालय पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में तेजी से कार्रवाई की. यह हत्या प्रेम प्रसंग और साजिश का परिणाम बताई जा रही है.

मेघालय के उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसॉन्ग ने बताया कि सोनम रघुवंशी इस हत्या की मुख्य साजिशकर्ता थी. उन्होंने कहा कि सोनम पूरी तरह से इस अपराध में शामिल थी. तीन अन्य आरोपी मध्य प्रदेश से पकड़े गए. वहीं सोनम को गाजीपुर से पकड़ा गया. उन्होंने अपने जुर्म को कबूल कर लिया है. 

आरोपियों ने कबूला गुनाह

इंदौर क्राइम ब्रांच के एसीपी पूनमचंद यादव ने बताया कि चारों आरोपियों आकाश राजपूत (19), विशाल सिंह चौहान (22), राज सिंह कुशवाह (21), और आनंद कुर्मी ने हत्या की बात स्वीकारी. पुलिस ने विशाल चौहान के घर से हत्या के दिन पहने गए कपड़े बरामद किए. यादव ने कहा कि सोनम घटनास्थल पर थी और उसने राजा को मरते देखा. पुलिस के अनुसार, सोनम का राज कुशवाह के साथ प्रेम संबंध था. 16 मई को राज ने इंदौर में अपने चचेरे भाई विशाल चौहान और दोस्तों आकाश राजपूत व आनंद कुर्मी के साथ हत्या की योजना बनाई. पुलिस का दावा है कि अगर भाड़े के हत्यारे विफल होते, तो सोनम खुद राजा को पहाड़ से धकेलने वाली थी.

मेघालय पुलिस की सक्रियता

मेघालय पुलिस ने सात दिनों में इस मामले को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की. उपमुख्यमंत्री तिनसॉन्ग ने कहा कि हमारी एसआईटी ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में कार्रवाई की. चारों आरोपियों को शिलांग लाया गया. सोनम को गाजीपुर कोर्ट ने तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर मेघालय पुलिस को सौंपा. अब शिलांग सदर पुलिस स्टेशन में उनसे पूछताछ हो रही है. राजा के भाई विपिन ने कहा कि न्याय मिलना चाहिए. सोनम की भूमिका की पूरी जांच हो. सोनम के पिता देवी सिंह ने अपनी बेटी को निर्दोष बताया और पुलिस पर सवाल उठाए. वहीं, राज कुशवाह की मां ने दावा किया कि उनके बेटे को फंसाया गया. उनकी मां ने यह दावा किया है कि उनके बेटे को फंसाया जा रहा है.

सम्बंधित खबर

Recent News