menu-icon
The Bharatvarsh News

जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़! कई घायल, तीन की मौत!

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान श्री गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ मचने से तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. हालांकि अभी संख्या को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. 

Calendar Last Updated : 29 June 2025, 11:55 AM IST
Share:

Rath Yatra Stampede: ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान श्री गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ मचने से तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. हालांकि अभी संख्या को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. 

मिल रही जानकारी के मुताबिक रविवार तड़के 4:20 बजे श्री गुंडिचा मंदिर के सामने दिर में प्रवेश करने की होड़ के कारण अफरा-तफरी मच गई. अनियंत्रित लोग एक दूसरे पर चढ़ना शुरु कर दिए, जिससे हालात बेकाबू हो गया. 

पूर्व सीएम पटनायक ने बताया भयानक गड़बड़ी 

रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ के नंदीघोष रथ को खींचने में देरी ने विवाद को जन्म दिया.  पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसे भयानक गड़बड़ी बताया. मुंबई में सर्जरी से उबर रहे पटनायक ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह लाखों भक्तों के लिए निराशाजनक है. महाप्रभु सभी जिम्मेदार लोगों को माफ करें. वहीं बीजेपी ने इसे दुर्भावनापूर्ण राजनीति करार दिया है. वहीं मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने हादसों पर गहरा दुख जताया. उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की. घायलों के इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं. प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का वादा किया है. 

श्रद्धालुओं का उमड़ा भीड़ 

रथ यात्रा में करीब 10 लाख श्रद्धालु शामिल हुए हैं. जिनकी सुरक्षा के लिए 10,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, फिर भी भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल रहा. विशेषज्ञों का कहना है कि बेहतर योजना और तकनीक की जरूरत है. पिछले साल भी बलभद्र के रथ में गड़बड़ी हुई थी, जिसकी जांच अब तक पूरी नहीं हुई. पुरी रथ यात्रा में हादसों ने प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठाए हैं. भक्तों की सुरक्षा और रथ यात्रा की पवित्रता को बनाए रखने के लिए ठोस कदम जरूरी हैं. 

सम्बंधित खबर

Recent News