menu-icon
The Bharatvarsh News

दिल्ली-एनसीआर में तूफान, भारी बारिश ने तोड़ा 17 साल का रिकॉर्ड

मौसम विभाग द्वारा बताया गया कि रविवार की सुबह 5:30 बजे तक लगभग 82 मिमी बारिश दर्ज की गई. इस महीने दिल्ली में अब तक 186.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जो मई 2008 के 165 मिमी के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अब तक की सबसे अधिक बारिश वाला मई बन गया है.

Calendar Last Updated : 25 May 2025, 10:16 AM IST
Share:

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में रविवार की सुबह अचानक आए भयंकर तूफान ने जमकर तबाही मचाई. तेज हवाएं, भारी बारिश और बिजली गिरने की वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 60 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं ने पेड़ उखाड़ दिए. साथ ही कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई और जगह-जगह पर जलभराव की स्थिति बन गई. 

मौसम विभाग द्वारा बताया गया कि रविवार की सुबह 5:30 बजे तक लगभग 82 मिमी बारिश दर्ज की गई. इस महीने दिल्ली में अब तक 186.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जो मई 2008 के 165 मिमी के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अब तक की सबसे अधिक बारिश वाला मई बन गया है.

आईएमडी ने जारी किया था रेड अलर्ट

IMD ने दिल्ली-एनसीआर में मौसम में होने वाले बदलाव के लिए पहले से ही चेतावनी जारी की थी. जिसमें बताया गया था कि रविवार को आंधी, बिजली और ओले गिरने की संभावना है. वहीं हवाएं 100 किमी/घंटे तक की रफ्तार से चलने की चेतावनी दी गई थी. इसस पहले भी शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था.

चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग ने लोगों से अपने ही घरों में रहने की अपील की थी. वहीं बाहर रह रहे लोगों को पेड़ों से दूर रहने की सलाह दी गई थी. इसके अलावा लोगों को इमरजेंसी किट भी अपने पास रखने के लिए कहा गया था. 

पंजाब-हरियाणा से शुरू हुआ तूफान

मौसम में हुए बदलाव की वजह से सबसे ज्यादा पंजाब और हरियाणा का कुछ हिस्सा प्रभावित हुआ. इसके बाद तूफान ने दिल्ली में दस्तक दी. तूफान के साथ तेज बारिश ने लोगों के लिए परेशानी बढ़ा दी. दिल्ली के सफदरगंज इलाके में आधी रात में लगभग 68 मिमी बारिश हुई. जिसे भारी बारिश की श्रेणी में रखा गया. लगातार हुए बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में जलभराव हो गया.

दिल्ली कैंट, धौला कुआं और एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों में भीषण जलभराव देखा गया. तूफान का असर दिल्ली हवाई अड्डे पर भी पड़ा. तेज हवाओं और बिजली गिरने के कारण उड़ानों का संचालन बाधित हुआ. वेबसाइट FlightRadar24 के अनुसार, 200 से अधिक उड़ानें देरी से चलीं. औसतन 45 मिनट की देरी दर्ज की गई.

सम्बंधित खबर

Recent News