menu-icon
The Bharatvarsh News

पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर बठिंडा की संदिग्ध मौत, पुलिस को हत्या का संदेह

Kamal Kaur: कमल कौर सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं. उनके इंस्टाग्राम पर 3.83 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे. वह अपनी रील्स के लिए जानी जाती थीं. कुछ वीडियो में अश्लील भाषा के इस्तेमाल से विवाद भी हुआ था. उनकी अचानक मौत ने फैंस को झटका दिया है.

Calendar Last Updated : 12 June 2025, 01:05 PM IST
Share:

Kamal Kaur:  लुधियाना की मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर की बुधवार रात बठिंडा में मौत हो गई. उनका शव आदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी के पास खड़ी कार में मिला. पंजाब पुलिस ने इसे संदिग्ध मानकर हत्या की जांच शुरू की है. स्थानीय लोगों ने कार से दुर्गंध की शिकायत की थी. जिसके बाद वहां से शव को बरामद किया गया. 

बठिंडा पुलिस ने इस मामले को संदिग्ध बताया है. उन्होंने इसे हत्या की कोशिश बताई गई. पुलिस को शक है कि हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंक दिया गया. जिस कार में शव को पाया गया है वह लुधियाना जिले में पंजीकृत है. 

अश्लील भाषा के इस्तेमाल से विवाद

मामले की संदिग्धता को देखते हुए घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है. पुलिस कमल की आखिरी गतिविधियों का पता लगा रही है. इस बात को पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि जिस कार में शव मिला, वो कहां का है और यहां कैसे आया. कमल कौर सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं. वह अपनी रील्स के लिए जानी जाती थीं. कुछ वीडियो में अश्लील भाषा के इस्तेमाल से विवाद भी हुआ था. उनकी अचानक मौत ने फैंस को झटका दिया है. कमल की मौत की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई. उनके फॉलोअर्स और दोस्त हैरान हैं. कई लोगों ने उनकी रील्स को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी. कुछ ने पुलिस से जल्द न्याय की मांग की है. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है. एसएसपी कोंडल ने कहा कि हर पहलू की जांच हो रही है. कमल के परिवार और दोस्तों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस उनके फोन रिकॉर्ड और सोशल मीडिया एक्टिविटी की भी जांच कर रही है. संदिग्धों की पहचान के लिए कई टीमें काम कर रही हैं. कमल की मौत ने कई सवाल खड़े किए हैं. उनकी हत्या क्यों हुई? क्या यह निजी दुश्मनी का नतीजा था? या फिर उनके सोशल मीडिया विवादों से जुड़ा है? पुलिस इन सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच कर रही है. कमल कौर के फैंस और परिवारवाले न्याय की मांग कर रहे हैं. पंजाब पुलिस पर जल्द हत्यारों को पकड़ने का दबाव है. यह मामला न केवल लुधियाना और बठिंडा, बल्कि पूरे पंजाब में चर्चा में है. जांच के नतीजे जल्द सामने आने की उम्मीद है.

सम्बंधित खबर

Recent News