menu-icon
The Bharatvarsh News

मेघालय केस में जुडा़ 'तंत्र-मंत्र' का एंगल, राजा के पर सोनम ने टांगी थी पोटली!

इंदौरा निवासी राजा रघुवंशी के मर्डर मामले में एक नया एंगल जुड़ता नजर आ रहा है. इस मामले में राजा के पिता ने एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि सोनम ने उनके घर में किसी तरह की पोटली बंधवाई थी.

Calendar Last Updated : 17 June 2025, 11:47 AM IST
Share:

Raja Raghuvanshi Murder Case:  राजा रघुवंशी मर्डर केस लगभग साफ हो चुका है. जिसमें खुद राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का आरोप है. हालांकि सोनम इस बात को मानने से अभी भी इंकार कर रही है. उसका कहना है कि क्या कुछ हुआ उसे नहीं पता. उसने कहा कि उसे बेहोश कर के गाजीपुर लाकर छोड़ दिया गया. हालांकि इस मामले में राजा के पिता ने सोनम पर बड़ा आरोप लगाया है. 

इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी के पिता ने दावा किया है कि सोनम ने उनके बेटे पर काला जादू किया था. राजा रघुवंशी के पिता अशोक रघुवंशी ने मीडिा से बात करते हुए कहा कि सोनम के कहने पर राजा ने घर के मेन गेट पर कुछ बंडल जैसी चीज लटका दी थी. इसके पीछे नजर ना लगने का कारण कहा गया था.

राजा के पिता ने बताया सोनम का सच!

अशोक ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि सोनम तंत्र मंत्र को मानती थी और उसे प्रैक्टिस भी करती थी. उसने इसी का मेरे बेटे पर इस्तेमाल किया था. वहीं राजा की मां ने कहा कि राजा और सोनम दोनों के मंगल दोष थे. उन्होंने बहुत पूजा-पाठ और ज्योतिषी द्वारा बताए गए उपायों के साथ उनकी शादी पारंपरिक तरीके से की थी. उन्होंने बताया कि शादी के चार दिन बाद ही सोनम परंपरा के मुताबिक अपने मायके चली गई थी. हमने उसे बहुत प्यार से और खुशी के साथ अपने घर लाया था. बेटे के खोने का दुख जाहिर करते हुए राजा की मां ने कहा कि अगर कभी सोनम मिली तो मैं बस उससे उतना ही पूछूंगी कि आखिर मेरे बेटे को मारा क्यों? वहीं पिता ने कहा कि घर से वो सभी कुछ हटा दिया गया है. उन्होंने अपनी बहू यानी सोनम के लिए मौत की  सजा मांगी है.

मेघालय पुलिस कर रही मामले की जांच  

राजा हत्याकांड में मेघालय पुलिस ने काफी सख्त तरीके से जांच की. हर एक एंगल को मिलाने के बाद सोनम के खिलाफ कई सबूत मिले. हालांकि सोनम ने अभी तक इस बात को माना नहीं है लेकिन उसके साथ पकड़े गए उसके प्रेमी और अन्य दो लोगों ने इस बात को माना है कि उन्होंने सोनम के कहने पर ही राजा की हत्या की थी. हालांकि पुलिस अभी भी इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. पुलिस का मानना है कि केवल अपने प्रेमी की वजह से राजा की हत्या नहीं की गई है, बल्कि इसके पीछे और कोई मकसद भी हो सकता है. सभी कारणों का सही तरीके से जांच की जा रही है. 

सम्बंधित खबर

Recent News