menu-icon
The Bharatvarsh News

लालू परिवार में खुशियों की बौछार, लालू यादव ने पोते को दिया ये खास नाम

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री ने मंगलावर को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में बेटे का स्वागत किया. लालू प्रसाद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ मिलकर अपने पोते का नाम इराज रखा है.

Calendar Last Updated : 28 May 2025, 12:19 PM IST
Share:

Tejashwi Yadav Son Name: राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को अपने घर में पोते का स्वागत किया. जिसके बाद तेजस्वी यादव ने बताया था कि उनके बेटे का नाम भी उनकी बेटी के नाम की तरह उनके पिता द्वारा ही रखा जाएगा. आज लालू यादव ने अपने नवजात पोते का नाम रख दिया है. 

मिल रही जानकारी के मुताबिक तेजस्वी यादव के बेटे का नाम 'इराज' रखा गया है. बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री ने मंगलावर को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में बेटे का स्वागत किया. यह तेजस्वी का दूसरा बच्चा है. इससे पहले उन्होंने 2023 में अपनी बेटी कात्यानी का स्वागत किया था. 

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर 

लालू प्रसाद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ मिलकर अपने पोते का नाम इराज रखा है. वहीं तेजस्वी और राजश्री ने बच्चे का पूरा नाम 'इराज लालू यादव' रखा है. उन्होंने बताया कि कात्यायनी का जन्म नवरात्रि की कात्यायनी अष्टमी को हुआ था. नया बच्चा मंगलवार, हनुमान जी के दिन पैदा हुआ, इसलिए उसका नाम 'इराज' रखा गया. लालू ने सभी की शुभकामनाओं के लिए आभार जताया. लालू ने बताया कि नवजात और उनकी मां राजश्री दोनों स्वस्थ हैं. परिवार में खुशी का माहौल है. 

ममत बनर्जी ने दी बधाई 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता के अस्पताल में तेजस्वी और उनके परिवार से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि लालू और राबड़ी यहां हैं, पूरा परिवार खुश है. मैं उनके लिए समृद्धि की कामना करती हूं. ममता ने बच्चे की तारीफ की और कहा कि बच्चा बहुत सुंदर है. मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. उन्होंने तेजस्वी को आगामी चुनावों के लिए शुभकामनाएं भी दीं.

तेजस्वी ने ममता बनर्जी का आभार जताया. उन्होंने कहा कि दीदी पहले दिन से हमारे साथ हैं. वे हमारे लिए स्थानीय अभिभावक की तरह रहीं. तेजस्वी ने हनुमान जी को अपनी आस्था बताया. उन्होंने कहा कि मंगलवार को बच्चे का जन्म हुआ. हनुमान जी हमारी शक्ति हैं. तेजस्वी ने अपनी बेटी कात्यायनी को लक्ष्मी का दर्जा दिया. लालू परिवार में इराज के आगमन से उत्साह है. लालू और राबड़ी ने इस खुशी को सभी के साथ साझा किया. हालांकि लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का उनके परिवार के साथ तालमेल सही बैठता नजर नहीं आ रहा है.

सम्बंधित खबर

Recent News