menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab Famous Food : पंजाब की यह डिशेज हैं काफी प्रसिद्ध, जानिए इन 5 व्यंजनों के बारे में

Punjab Famous Food : पंजाब के बारे में अक्सर यह सुना गया है की पंजाब खुशमिज़ाज़ और खाते – पीते लोगों का शहर है। यहाँ के हर कोने में एक शौंधी खूशबू होती है और खाने का अलग ही जायका। यहाँ आकर अपनेपन का एहसास झलकता है। कहा जाता है की यहाँ के लोग खाने […]

Calendar Last Updated : 20 April 2023, 02:02 PM IST
Share:

Punjab Famous Food : पंजाब के बारे में अक्सर यह सुना गया है की पंजाब खुशमिज़ाज़ और खाते – पीते लोगों का शहर है। यहाँ के हर कोने में एक शौंधी खूशबू होती है और खाने का अलग ही जायका। यहाँ आकर अपनेपन का एहसास झलकता है। कहा जाता है की यहाँ के लोग खाने और खिलाने में किसी से कम नहीं हैं। यह काफी दिलदार होते हैं। आखिर हों भी क्यों न भला यहाँ का भोजन है ही इतना स्वादिष्ट और लज़ीज़ जो उंगलियां ही चाटते रह जाएँ। पंजाब के खाने की बात चल ही रही है तो आपको बता दें, की यहाँ के पकवानों को देश के हर कोने में रहने वाले लोग पसंद करते हैं।

पंजाब में अधिकतर गेंहू, चावल और साथ ही डेयरी प्रोडक्ट का उत्पादन किया जाता है। जिस वजह से यहाँ के व्यंजनों में ज़्यादातर इसका इस्तेमाल किये करते हैं। इनके भोजन में दूध, छांछ, घी और दही जैसी चीज़ों का इस्तेमाल काफी किया जाता है। आपने देखा होगा पंजाब के हर खाने में मक्खन , घी या बटर डाला जाता है। आज हम आपको पंजाब की ऐसी की खास और लज़ीज़ डिशेज के बारे में बताएंगे जिन्हें पंजाब में काफी पसंद किया जाता है। यही नहीं पंजाब के इन व्यंजनों को लोग यहां दूर – दूर से खाने आते हैं।

1. राजमा चावल और छोले चावल
पंजाब के खाने में सबसे पहले नंबर पर है राजमा – चावल और छोले भटूरे। इसको लोग खाना बेहद ही पसंद करते हैं। यह न केवल पंजाब में बल्कि हर राज्य में इस रेसिपी को खाना पसंद करते हैं। आपने भी यह खूब खाया होगा।

2 लस्सी और छांछ
पंजाब की खास बात यह है की चाहे लंच हो या फिर डिनर लस्सी के बिना उनका खाना अधूरा है। एक बड़े से पीतल के गिलास में ठंडी – ठंडी लस्सी की तो बात ही अलग है। गर्मियों में यह मिल जाये तो क्या ही बात रही। पंजाब में पटियाला गिलास की लस्सी काफी फेमस है। पंजाब की लस्सी की खास बात यह है की यह एकदम फ्रेश और मलाईदार दही से बनाई जाती है। इसको पीकर आपका एक ही गिलास में पेट भर जाएगा, लेकिन और पीने की इच्छा खत्म नहीं होग

3 मक्के की रोटी और सरसों का साग
पंजाब के खाने की बात हो और मक्के की रोटी और सरसों के साग की बात ना हो तो यह हो ही नहीं सकता। चाहे लाख कोशिश कर लें यहाँ के सरसों के साग में जो स्वाद हैं वो आपको कहीं नहीं मिलने का। सरसों के साग के साथ मक्के की रोटी वाह! सोने पर सुहागा। पंजाब के हर घर में सरसों के साग के साथ मक्के की रोटी और गुड़ खाया जाता है। जिसे लोग बड़े ही चाव से खाते हैं।

4. दाल तड़का और दाल मखनी
इस डिश को पंजाब में अरहर की दाल का तड़का लगाकर लगाया जाता है, जो खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होता है। दाल तड़का हो या दाल मखनी इसको आमतौर पर लोग रोटी या चावल के साथ खाना पसंद करते हैं।

5. पराठे और नान
पंजाब के खाने में पराठे का न भूलना, क्योंकि यह तो शान है पंजाब की। पराठों पर मक्खन डालकर खाना तो पंजाब के लोग बेहद ही पसंद है। पराठे चाहे आलू के हों या फिर प्याज, गोभी, मटर, गाजर, मूली के यहाँ के लोग इन्हें खूब शोक से खाते हैं। तंदूरी नान भी खाना यहाँ के लोगों को बेहद ही पसंद होता है।

सम्बंधित खबर

Recent News