menu-icon
The Bharatvarsh News

Tarla Trailer: हुमा कुरैशी की ‘तरला’ का ट्रेलर रिलीज, इस दिन ओटीटी पर होगी स्ट्रीम

Tarla Trailer: एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने अपनी आगामी बायोपिक फिल्म ‘तरला’ का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है। शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर हुमा ने ट्रेलर साझा किया और इसे कैप्शन दिया,”यह यहां है !!! जिंदगी में कुछ करने की खास रेसिपी आप भी नोट कर लीजिए! ट्रेलर अभी रिलीज! # तरला #ZEE5 पर, प्रीमियर 7 […]

Calendar Last Updated : 24 June 2023, 12:46 PM IST
Share:

Tarla Trailer: एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने अपनी आगामी बायोपिक फिल्म ‘तरला’ का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है। शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर हुमा ने ट्रेलर साझा किया और इसे कैप्शन दिया,”यह यहां है !!! जिंदगी में कुछ करने की खास रेसिपी आप भी नोट कर लीजिए! ट्रेलर अभी रिलीज! # तरला #ZEE5 पर, प्रीमियर 7 जुलाई को।”

तरला ट्रेलर

दो मिनट से अधिक के ट्रेलर में प्रसिद्ध भारतीय शेफ तरला दलाल की प्रेरक यात्रा को दिखाया गया है। जिसमें हुमा कुरेशी ने तरला की भूमिका निभाई है जबकि शारिब हाशमी ने उनके पति की भूमिका निभाई है। ट्रेलर में उनके निजी जीवन की भी झलक मिलती है क्योंकि इसमें उनके पति और परिवार को दिखाया गया है। तरला का किरदार अपने जीवन में ‘कुछ’करना चाहती है लेकिन अपने जुनून को महसूस नहीं कर पाती है।

आख़िरकार,वह अपनी कुकिंग क्लास खोलती है और टेलीविज़न शो में नज़र आती है। तरला का निर्देशन पीयूष गुप्ता ने किया है और इसका निर्माण रोनी स्क्रूवाला, अश्विनी अय्यर तिवारी और नितेश तिवारी ने किया है। यह फिल्म 7 जुलाई से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी।

सम्बंधित खबर

Recent News