menu-icon
The Bharatvarsh News

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण ना मिलने पर नाराज हुए उद्धव ठाकरे, कहा-मैं जब चाहूं तब राम लला के दर्शन...

Uddhav Thackeray On Ram Mandir:एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उद्धव ठाकरे से एक सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मुझे अब तक राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का कोई निमंत्रण नहीं मिला है. लेकिन अयोध्या जाने के लिए मुझे किसी निमंत्रण की जरूरत नहीं है.

Calendar Last Updated : 30 December 2023, 05:14 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण ना मिलने पर नाराज हुए उद्धव ठाकरे
  • मैं जब चाहूं तब राम लला के कर सकता हूं दर्शन, मुझे निमंत्रण की कोई जरूरत नहीं

Uddhav Thackeray On Ram Mandir: अयोध्या में बन रहे श्री राम के भव्य मंदिर का 'प्राण प्रतिष्ठा' कार्यक्रम 22 जनवरी को होना है. ऐसे में सरकार और विपक्ष के सभी बड़े नेताओं को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा जा चुका है. इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी ) गुट के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्हें इस समारोह में जाने का कोई भी न्योता नहीं मिला है. 

 निमंत्रण ना मिलने पर क्या बोले उद्धव ठाकरे?

आज (शनिवार) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उद्धव ठाकरे से एक सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मुझे अब तक  राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का कोई निमंत्रण नहीं मिला है.  लेकिन अयोध्या जाने के लिए मुझे किसी निमंत्रण की जरूरत नहीं है. मेरी बस एक ही विनती है कि राम मंदिर की जो प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है, उसका कोई राजनीतिकरण ना किया जाए. रामलला किसी एक पार्टी की संपत्ति नहीं हैं. अयोध्या लाखों-करोड़ों रामभक्तों के श्रद्धा का स्थान है, उसके ऊपर आप राजनीति मत कीजिए.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बना मंदिर ना कि सरकार ने बनवाया 

इस दौरान ठाकरे ने भाजपा के साथ अपनी सरकार के गठबंधन का जिक्र करते हुए कहा कि जब हमारी गठबंधन की सरकार थी, तब मुझे ऐसा लगा था कि सरकार कानून बनाकर मंदिर का निर्माण करवाएगी. मगर ऐसा नहीं हुआ. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आने के बाद अयोध्या में मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राम मंदिर को लेकर कोई राजनीति ना की जाए. मंदिर सरकार ने नहीं सुप्रीम कोर्ट ने बनवाया है. 

जनवरी में होगा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 

बता दें, कि अयोध्या में बन रहे भव्य श्री राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को होना है.  इस दिन मंदिर में राम लला की मूर्ति को स्थापित किया जाएगा. इस समारोह में  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सैकड़ों अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है. राम मंदिर ट्रस्ट ने इस खास कार्यक्रम के लिए सभी संप्रदायों के 4,000 संतों को भी न्योता भेजा है.

सम्बंधित खबर

Recent News