menu-icon
The Bharatvarsh News

कल तक दे रहें थे चुनौती, आज बने भीगी बिल्ली, अकबरुद्दीन ओवैसी पर बीजेपी नेता जफर इस्लाम का तंज

Telangana Election 2023: अकबरुद्दीन ओवैसी ने कल (मंगलवार) तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में अपनी चुनावी रैली के दौरान रक पुलिस इन्स्पेक्टर को धमकाया था. जिसको लेकर अब भाजपा ने उनपर तंज कसा है.

Calendar Last Updated : 23 November 2023, 03:47 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • कल तक दे रहें थे चुनौती, आज बने भीगी बिल्ली
  • कबरुद्दीन ओवैसी पर बीजेपी नेता जफर इस्लाम का तंज

Telangana Election 2023: एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने कल (मंगलवार)  तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में अपनी चुनावी रैली के दौरान रक पुलिस इन्स्पेक्टर को धमकाया था. जिसको लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच माहौल गर्मा गया है. इसी बीच भाजपा नेता सैयद जफर इस्लाम ने मामले को लेकर अकबरुद्दीन ओवैसी पर तंज कसा है.

भाजपा नेता सैयद जफर इस्लाम ने ओवैसी पर कसा तंज 

#WATCH | Hyderabad, Telangana: On AIMIM leader Akbaruddin Owaisi threatening a police officer during his public rally in Hyderabad yesterday, BJP leader Syed Zafar Islam says, "...Till yesterday he was challenging, and today he got to know the ground reality. When a FIR was… pic.twitter.com/HJiJembg6D

सैयद जफर इस्लाम कहा कि कल तक वो चुनौती दे रहे थे, आज उनको जमीनी हकीकत का पता चल गया है. जब उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया तो उनका तेवर पूरी तरह बदल गया. कल रात पुलिस जब अपना काम कर रही थी, तो उन्होंने पुलिस को चैलेंज करना शुरू कर दिया था. 

केसीआर से नहीं संभाल रही कानून व्यवस्था 

भाजपा नेता ने आगे कहा कि 'केसीआर' कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे हैं. भ्रष्टाचार में दोनों मिले हुए हैं.  इसलिए एक दूसरे पर सवाल नहीं उठा पाते हैं, कांग्रेस भी इस मामले को लेकर कोई जवाब नहीं दे रही है, ये तीनों पार्टियां आपस में मिली हुई हैं.  उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जब हमारी सरकार आएगी तो कानून व्यस्था मजबूत होगी ताकि हर नागरिक को खुली हवा में सांस लेने का मौका मिल सके जो असदुद्दीन ओवैसी और अकबरुद्दीन रहते नहीं मिल रही हैं. 

अकबरुद्दीन पर क्या है आरोप?

अकबरुद्दीन ओवैसी ने पुलिस को धमकाते हुए कहा की अगर वह अपने समर्थकों को इशारा कर दें, तो उन्हें यहां से भागना पड़ जाएगा. आपको क्या लगता है की चाकुओं और गोलियों को खाने के बाद मैं बीमार हो गया हूं. मुझमें अभी भी बहुत हिम्मत है. अभी पांच मिनट बाकी और मैं पांच मिनट और बोलूंगा.

सम्बंधित खबर

Recent News