menu-icon
The Bharatvarsh News

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, धूल भरी आंधी और बारिश ने दी गर्मी से राहत

दिल्ली और एनसीआर में अचानक धूल भरी आंधी की वजह से दृश्यता को काफी कम हो गई. लोग आश्रय की तलाश में जुट गए. सामने आ रहे फोटो और वीडियो में सड़कों पर धूल के गुबार और तेज हवाएं दिखाई दे रही है.

Calendar Last Updated : 01 June 2025, 05:32 PM IST
Share:

Weather Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर  रविवार की शाम मौसम ने अचानक करवट ली है.  तेज हवाओं, धूल भरी आंधी और बारिश ने चिलचिलाती गर्मी से राहत दी. काले बादलों की वजह से वातावरण को ठंडा और खुशनुमा बन गया है.  

दिल्ली और एनसीआर में अचानक धूल भरी आंधी की वजह से दृश्यता को काफी कम हो गई. लोग आश्रय की तलाश में जुट गए. सामने आ रहे फोटो और वीडियो में सड़कों पर धूल के गुबार और तेज हवाएं दिखाई दे रही है. मौसम के इस बदलाव ने तापमान में भारी गिरावट की. मौसम में आए अचानक बदलाव की वजह से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली.

हवा की रफ्तार और बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग में हवा की गति 67 किमी प्रति घंटा रही. पालम (आईजीआई हवाई अड्डा) में 65 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई. प्रगति मैदान में हवाएं सबसे तेज थीं, जहां गति 76 किमी प्रति घंटा तक पहुंची. अगले एक घंटे तक 60-70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है. कुछ जगहों पर यह 80 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है. हल्की से मध्यम बारिश (15.4 मिमी से अधिक) की संभावना है. गरज और बिजली भी देखी जा सकती है.

हवाई यातायात पर असर

खराब मौसम ने आईजीआई हवाई अड्डे पर उड़ानों को प्रभावित किया. धूल भरी आंधी और कम दृश्यता के कारण कई उड़ानें विलंबित हुईं. यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा. हवाई अड्डा प्रबंधन ने यात्रियों से अपडेट लेने की सलाह दी. मौसम विभाग ने हवाई यातायात के लिए अलर्ट जारी किया है.

गर्मी की तपिश से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों को इस मौसमी बदलाव से बड़ी राहत मिली. तापमान में कमी आई. वातावरण ठंडा हो गया. सड़कों पर धूल भरी आंधी के बाद हल्की बारिश ने माहौल को तरोताजा कर दिया. मौसम विभाग की ओर से अगले कुछ घंटों तक सावधान रहने की सलाह दी गई है. तेज हवाएं और बारिश के कारण पेड़ गिरने या बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका है. लोगों से घरों में रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है.

सम्बंधित खबर

Recent News