menu-icon
The Bharatvarsh News

पत्नी ने की आत्महत्या तो, सदमे में आकर पति ने खुद को मारी गोली, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में सिपाही ने पत्नी की आत्महत्या को लेकर इतना परेशाीन हो गया कि उसने अपनी राइफल से खुद को गोली मार ली.

Calendar Last Updated : 23 April 2024, 01:54 PM IST
Share:

Uttar pradesh News: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक सिपाही ने सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली है. ये घटना होने उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जिसके बाद जैसे ही पति को पता चला तो, कुछ ही घंटों बाद उसने खुद को गोली मार ली. बताया जा रहा है कि दोनों पति- पत्नी के बीच आपसी बहस हो गई थी. जिसके चलते दंपत्ती ने ये कदम उठाया. परिवार में कोहराम इस घटना से मच गया.  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

मामले की जांच-पड़ताल

ये पूरा मामला रैपुरी थाने का है इसके गांव का नाम देवकली गांव है. पुलिस ने दी जानकारी के अनुसार, सिपाही मयंक कुमार पटेल जीआरपी में तैनात था. पति- पत्नी के आपसी विवाद के चलते पत्नी ने ये कदम उठाया है. जिससे आहत होकर पति ने भी खुद को गोली मार ली अपनी राइफल से. सिपाही मयंक बिजनौर में हुए प्रथम चरण के चुनाव में लगी ड्यूटी से एक दिन पहले ही लौटकर घर आया था.

चुनावी ड्यूटी कहकर घर से निकला

आपसी विवाद के बाद पत्नी ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से मयंक सिहर गया. घर वालों को चुनावी ड्यूटी में वापस जाने का कहकर घर से निकल गया. लेकिन घर से कुछ ही दूर आगे ग्राम प्रधान के आवास के सामने पहुंचकर उसने अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. गोली चलने की आवाज सुन परिवार के लोग दौड़कर पहुंचे यह देखा कि मयंक वहां मृत पड़ा था.

सम्बंधित खबर

Recent News