menu-icon
The Bharatvarsh News

हरियाणा के बाद पंजाब से 'गद्दार' गिरफ्तार, यूट्यूबर जसबीर सिंह पर जासूसी के लगे गंभीर आरोप

पंजाब पुलिस ने जसबीर सिंह नाम के यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है. जसबीर 'जान महल' नामक यूट्यूब चैनल चलाता है, जिसके 11 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. उनपर पाकिस्तान समर्थित जासूसी नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप है.

Calendar Last Updated : 04 June 2025, 11:11 AM IST
Share:

Jasbir Singh Arrested: पंजाब पुलिस ने बुधवार को रूपनगर के महलान गांव के निवासी जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया. जसबीर 'जान महल' नामक यूट्यूब चैनल चलाता है, जिसके 11 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. उसे पाकिस्तान समर्थित जासूसी नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप में मोहाली में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने हिरासत में लिया. 

पुलिस के मुताबिक, जसबीर सिंह का पाकिस्तानी खुफिया एजेंट शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा से गहरा संपर्क था. शाकिर पर पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के लिए काम करने का शक है. इसके अलावा, जसबीर का संबंध दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के पूर्व अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से भी था. दानिश को पहले जासूसी के आरोप में निष्कासित किया जा चुका है.

पाकिस्तान की यात्रा और दूतावास में मुलाकात

जसबीर ने तीन बार पाकिस्तान की यात्रा की. जिसमें सबसे पहली बार 2020 में गया. इसके बाद 2021 और फिर 2024 में भी पाकिस्तान की यात्रा पर गया. उसने दिल्ली में पाकिस्तानी दूतावास में आयोजित राष्ट्रीय दिवस समारोह में हिस्सा लिया. जहां उसने पाकिस्तान के अधिकारियों और कुछ खास लोगों से की. पुलिस ने उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की, जिसमें कई पाकिस्तानी नंबर मिले. इन नंबरों की फोरेंसिक जांच जारी है. जसबीर सिंह हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के नियमित संपर्क में था. ज्योति को भी जासूसी के आरोप में पहले गिरफ्तार किया गया था. पुलिस का कहना है कि ज्योति की गिरफ्तारी के बाद जसबीर ने ISI से जुड़े संदेशों को मिटाने की कोशिश की. लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर उसे पकड़ लिया.

जासूसी नेटवर्क पर पुलिस की नजर

पंजाब पुलिस ने हाल के हफ्तों में जासूसी नेटवर्क से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें अमृतसर के फलकशेर मसीह और सूरज मसीह, मलेरकोटला की गजाला और यामीन मोहम्मद, और गुरदासपुर के सुखप्रीत सिंह और करणबीर सिंह शामिल हैं. सभी पर संवेदनशील सैन्य जानकारी ISI को देने का आरोप है. पुलिस इस नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए जांच कर रही है. पंजाब पुलिस ने एक्स पर कहा, 'जसबीर सिंह का संबंध आतंक-समर्थित जासूसी नेटवर्क से पाया गया. वह ज्योति मल्होत्रा और दानिश के साथ मिलकर काम कर रहा था.' पुलिस ने बताया कि इस नेटवर्क के सभी सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए गहन जांच चल रही है.

सम्बंधित खबर

Recent News