menu-icon
The Bharatvarsh News

कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग मंदिर में रचाई शादी! पिता ने लव जिहाद का किया था विरोध

प्रयागराज में हुए महाकुंभ से प्रसिद्ध हुए मोनालिसा एक बार फिर से चर्चाओं में वापस आ गई हैं. बता दें मोनालिसा ने अपने पिता के खिलाफ जाकर अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी रचा ली है.

Calendar Last Updated : 12 March 2026, 10:09 AM IST
Share:

नई दिल्ली: पिछले साल महाकुंभ से मशहूर हुई मोनालिसा एक बार फिर से चर्चा में हैं. पिछले साल कुंभ में मोनालिसा को उनकी सुंदरता के कारण मेले से खूब प्रसिद्धि मिली थी. मेला खत्म होते-होते मोनालिसा पूरे सोशल मीडिया पर छा गई थी. 

अब कुंभ मेला गर्ल से प्रसिद्ध 18 वर्षीय मोनालिसा ने 11 मार्च को अपने प्रेमी संग शादी रचा ली है. मोनालिसा ने फरमान खान से अंतरधार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार शादी कर ली. 

मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड से रचाई शादी

सोशल मीडिया पर 'कुंभ मेला गर्ल' के नाम से पहचान बनाने वाली 18 वर्षीय मोनालिसा भोसले एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका निजी जीवन है. मोनालिसा ने 11 मार्च को अपने प्रेमी फरमान खान के साथ अंतरधार्मिक परंपराओं के अनुसार शादी कर ली. दोनों की यह शादी केरल के तिरुवनंतपुरम के पास स्थित पूवर में एक मंदिर में हुई, जिसने सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर काफी चर्चा बटोरी.

फेसबुक के जरिए हुई थी मुलाकात

मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली मोनालिसा और महाराष्ट्र के फरमान की मुलाकात करीब छह महीने पहले फेसबुक के जरिए हुई थी. दोनों के बीच दोस्ती जल्द ही रिश्ते में बदल गई. हालांकि अलग-अलग धर्मों से होने के कारण मोनालिसा के परिवार, खासकर उनके पिता जय सिंह भोसले ने इस विवाह का कड़ा विरोध किया था.

इस रिश्ते के खिलाफ थे पिता 

रिपोर्ट्स की मानें तो मोनालिसा के पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे और उन्होंने कथित तौर पर बेटी पर अपने दूर के रिश्तेदार से शादी करने का दबाव भी डाला. हाल ही में जब मोनालिसा केरल में फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तब उनके पिता वहां पहुंचे और उन्हें जबरन घर ले जाने की कोशिश की. इस घटना के बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया.

पुलिस से मांगी सुरक्षा

घटना के बाद मोनालिसा और फरमान ने तिरुवनंतपुरम के थंपानूर पुलिस स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा की मांग की. पुलिस ने मोनालिसा के पिता को भी थाने बुलाया और स्पष्ट किया कि 18 वर्ष की होने के कारण उन्हें अपने जीवन से जुड़े फैसले लेने का कानूनी अधिकार है. इसके बाद मोनालिसा अपने साथी के साथ वहां से चली गईं.

सम्बंधित खबर

Recent News