menu-icon
The Bharatvarsh News

पंजाब में बाढ़ से जनता को बचाने के लिए जमीन पर उतरी कैबिनेट मंत्री, पीड़ितों को पहुंचाया राहत सामग्री

पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ के माहौल के बीच मान सरकार सक्रिय रूप से राहत कार्य कर रही है. कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर और फ़ाज़िल्का के विधायक नरिंदर पाल सिंह सवना ने बरसात के बीच गांव तेजा रुहेला और चक्क रुहेला का आज दौरा किया.

Calendar Last Updated : 26 August 2025, 05:45 PM IST
Share:

Punjab Flood Relief: पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ के माहौल के बीच मान सरकार सक्रिय रूप से राहत कार्य कर रही है. कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर और फ़ाज़िल्का के विधायक नरिंदर पाल सिंह सवना ने बरसात के बीच गांव तेजा रुहेला और चक्क रुहेला का आज दौरा किया. इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री और दुधारू पशुओं के लिए कैटल फीड भी बांटे.

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के कारण हरीके हेडवर्क्स से 1.7 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. इसका असर अगले दिन तक फ़ाज़िल्का जिले में सतलुज क्रीक के रास्ते देखने को मिलेगा. इससे नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि महिलाएं, बच्चे और बुज़ुर्ग सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं. 

फ्लड कंट्रोल रूम की स्थापना 

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर सरकार ने राहत कैंप स्थापित किए हैं. स्वास्थ्य, पशुपालन, जल आपूर्ति, स्वच्छता और राजस्व विभाग की टीमें गांवों में तैनात हैं. गर्भवती महिलाओं और बच्चों को विशेष रूप से भोजन और अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं.विधायक नरिंदर पाल सिंह सवना ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पूरी मदद पहुंचा रही है. राशन किट, कैटल फीड और हरा चारा बांटा जा रहा है. उन्होंने बताया कि ज़िला स्तर पर फ़्लड कंट्रोल रूम बनाया गया है. उन्होंने कंट्रोल रूम का नंबर शेयर करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति आपात स्थिति में 01638-262153 पर संपर्क कर सकता है. 

स्थानिय लोगों में बाटे राहत सामग्री और कैटल फीड

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) डॉ. मनदीप कौर, एसडीएम वीरपाल कौर, डीएसपी अविनाश चंद्र और तहसीलदार जसप्रीत सिंह भी मौजूद थे. इससे पहले डॉ. बलजीत कौर ने ज़िला प्रशासनिक परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की और सभी विभागों को तत्परता से काम करने के निर्देश दिए. गाँव तेजा रुहेला और चक्क रुहेला के लोगों ने सरकार के इस प्रयास की सराहना की. स्थानीय निवासियों ने बताया कि राहत सामग्री और कैटल फीड समय पर मिलने से उनकी मुश्किलें कम हुई हैं. ग्रामीणों ने सरकार से मवेशियों के लिए और चारे की मांग की, जिसे मंत्री ने जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया. डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि यह मुश्किल समय है, लेकिन सरकार और प्रशासन पूरी तरह से लोगों के साथ है. उन्होंने ग्रामीणों से एकजुट रहने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. विधायक सवना ने भी लोगों से धैर्य रखने और सुरक्षित स्थानों पर रहने का अनुरोध किया. 
 

सम्बंधित खबर

Recent News