menu-icon
The Bharatvarsh News

अब पंजाब बनेगा पूरे देश का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स हब! 'खेलों में जल्द नंबर वन होगा पंजाब', CM भगवंत मान

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि उनकी सरकार का प्राथमिक लक्ष्य पंजाब को खेलों का केंद्र बनाना है.

Calendar Last Updated : 07 October 2025, 08:21 PM IST
Share:

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि उनकी सरकार का प्राथमिक लक्ष्य पंजाब को खेलों का केंद्र बनाना है. जालंधर के सुरजीत हॉकी स्टेडियम में आयोजित पंजाब हॉकी लीग 2025 के ग्रैंड फिनाले के दौरान मुख्यमंत्री मान ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब की धरती खेलों की परंपरा और गौरव से जुड़ी रही है और अब समय आ गया है जब राज्य एक बार फिर खेलों में देश का अग्रणी बनेगा.

मुख्यमंत्री मान ने की घोषणा 

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार जालंधर और अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट और हॉकी स्टेडियम स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है. उन्होंने कहा कि पंजाब को “स्पोर्ट्स कैपिटल ऑफ इंडिया” बनाने के लिए सरकार व्यापक सुधार और निवेश कर रही है. यह केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक ठोस रणनीति है जिसके तहत पंजाब को खेल प्रतियोगिताओं का वैश्विक केंद्र बनाया जाएगा.

मान ने पंजाब हॉकी लीग को “ऐतिहासिक” करार दिया और बताया कि यह देश की पहली जूनियर हॉकी लीग है जिसमें सबसे अधिक इनामी राशि दी जा रही है. इस टूर्नामेंट ने हॉकी की तीन पीढ़ियों पुराने दिग्गजों, मौजूदा खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं को एक मंच पर लाकर यह साबित किया है कि खेलों के प्रति पंजाब की आत्मा आज भी जीवंत है.

पंजाब की मिट्टी में खेलों का जज़्बा 

मुख्यमंत्री ने गर्व से कहा कि हाल ही में एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम में नौ खिलाड़ी पंजाब से थे, जबकि ओलंपिक में भी राज्य के खिलाड़ियों ने देश को गौरवान्वित किया. उन्होंने कहा कि पंजाब की मिट्टी में खेलों का जज़्बा रचा-बसा है और जालंधर दुनिया की खेल राजधानी के रूप में पहचाना जा रहा है.

सरकार ने घोषणा की है कि अगले कुछ वर्षों में 3,000 से अधिक खेल स्टेडियम बनाए जाएंगे. मुख्यमंत्री मान ने कहा कि खेल नशे के खिलाफ एक सशक्त हथियार हैं और यह देखकर खुशी होती है कि पंजाब का युवा फिर से मैदानों की ओर लौट रहा है.

उन्होंने यह भी बताया कि जालंधर के बरलटन पार्क को एक आधुनिक खेल केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जबकि अमृतसर में विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जल्द शुरू होगा. जालंधर, पहले से ही खेल उपकरण निर्माण का वैश्विक केंद्र है. अब एक बार फिर इस क्षेत्र में नेतृत्व करेगा.

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा की घोषणा 

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने भी इस अवसर पर घोषणा की कि सुनाम में बने नए बस स्टैंड को बहुउद्देश्यीय परिसर के रूप में विकसित किया गया है, जहां पहली मंजिल पर अत्याधुनिक स्पोर्ट्स हॉल बनाया गया है, जिसमें कबड्डी, जूडो, कुश्ती और कराटे जैसी खेल गतिविधियां होंगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार खिलाड़ियों का सम्मान कर रही है. कई हॉकी खिलाड़ियों को डीएसपी और पीसीएस पद दिए गए हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके खिलाड़ियों को राज्य ने सम्मानित किया है. समापन में भगवंत मान ने कहा कि जैसे पंजाब ने शासन, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रगति की है. वैसे ही आने वाले वर्षों में राज्य देश का सबसे बड़ा खेल हब बनकर उभरेगा.

सम्बंधित खबर

Recent News