menu-icon
The Bharatvarsh News

महाराजा ट्रॉफी 2026 में लागू हुए नए नियम, क्रिकेट फैंस रह जाएंगे हैरान

कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की घरेलू टी20 लीग 'महाराजा ट्रॉफी 2026' की शुरुआत 20 जून से हो चुकी है. इस टूर्नामेंट में कुछ नए और अनोखे नियम लागू किए गए हैं.

Calendar Last Updated : 22 June 2026, 03:03 PM IST
Share:

नई दिल्ली: कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की घरेलू टी20 लीग 'महाराजा ट्रॉफी 2026' की शुरुआत 20 जून से हो चुकी है. इस टूर्नामेंट में कुछ नए और अनोखे नियम लागू किए गए हैं जो क्रिकेट के खेल को और भी रोमांचक बना सकते हैं. जो भविष्य में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और बीसीसीआई (BCCI) के लिए भी नजीर बन सकते हैं

 फ्री हिट पर आउट होने पर नहीं मिलेगा रन

अगर कोई बल्लेबाज फ्री हिट वाली गेंद पर आउट होता है, तो अब वह रन नहीं बना पाएगा. इससे गेंदबाजों को अनफेयर एडवांटेज से राहत मिलेगी. अब अगर बल्लेबाज फ्री हिट पर आउट होता है, तो टीम या बल्लेबाज के खाते में दौड़कर लिए गए रन नहीं जुड़ेंगे. अगर बल्लेबाज ने सीधा शॉट खेलकर चौका-छक्का मारा या साफ-सुथरा रन चुराया, तभी रन मान्य होंगे.

इम्पैक्ट प्लेयर नियम

इस टूर्नामेंट में कप्तानों को टॉस की उछाल से पहले ही अपनी अंतिम प्लेइंग इलेवन की शीट जमा करनी होगी. अब टॉस के नतीजे को देखकर टीम की संरचना में फेरबदल नहीं किया जा सकेगा. इस बदलाव से कप्तानों और कोचों को इम्पैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल बेहद सावधानी से करना होगा और वे केवल अपनी 'बेस्ट इलेवन' चुनने पर ध्यान केंद्रित करेंगे.

विवादों का होगा अंत

यदि किसी टीम को अंतिम गेंद पर जीत के लिए 1 रन चाहिए, बल्लेबाज शॉट खेलकर दौड़ पड़ता है लेकिन अंपायर उसे आउट दे देता है, तो रिव्यू में नॉट आउट होने के बावजूद टीम मैच हार जाती है. अब अगर थर्ड अंपायर ऑन-फील्ड फैसले को पलटता है, तो बल्लेबाज द्वारा दौड़कर पूरा किया गया रन वैध माना जाएगा. 

काउंट होगा रन

अब अगर किसी बल्लेबाज को अंपायर ने आउट दे दिया और बाद में थर्ड अंपायर उसे 'नॉट आउट' करार दे, तो वह रन टीम के खाते में जुड़ जाएगा. इससे विवादों का अंत होगा और खेल का संतुलन बना रहेगा. यदि किसी टीम को अंतिम गेंद पर जीत के लिए 1 रन चाहिए, बल्लेबाज शॉट खेलकर दौड़ पड़ता है लेकिन अंपायर उसे आउट दे देता है, तो रिव्यू में नॉट आउट होने के बावजूद टीम मैच हार जाती है. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा और बल्लेबाज द्वारा दौड़कर पूरा किया गया रन वैध माना जाएगा.

सम्बंधित खबर

Recent News