menu-icon
The Bharatvarsh News

'अनुमति नहीं होगी...', IPL को लेकर सख्त हुआ BCCI; इन नियमों में किए बड़े बदलाव

नए नियमों के अनुसार, टीमों को सीमित नेट्स की सुविधा मिलेगी और केवल एक साइड विकेट पर ही रेंज हिटिंग की अनुमति होगी. ओपन नेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे.

Calendar Last Updated : 23 March 2026, 11:03 PM IST
Share:

आईपीएल के आगामी सीजन को और अधिक व्यवस्थित और प्रोफेशनल बनाने के लिए Board of Control for Cricket in India (बीसीसीआई) ने कई अहम नियमों में बदलाव किए हैं. नए दिशा-निर्देशों के तहत अब मैच वाले दिन किसी भी टीम को अभ्यास करने की अनुमति नहीं होगी.

बीसीसीआई का मानना है कि इस कदम से मैच के दिन पिच और आउटफील्ड की गुणवत्ता बेहतर बनी रहेगी. और साथ ही खिलाड़ियों पर अतिरिक्त शारीरिक दबाव भी कम होगा. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में प्रैक्टिस को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं, जहां दोनों टीमों को अलग-अलग प्रैक्टिस विकेट दिए जाएंगे. कोई भी टीम विरोधी टीम के विकेट का इस्तेमाल नहीं कर सकेगी.

प्रैक्टिस नियमों में बदलाव

नए नियमों के अनुसार, टीमों को सीमित नेट्स की सुविधा मिलेगी और केवल एक साइड विकेट पर ही रेंज हिटिंग की अनुमति होगी. ओपन नेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे. अगर कोई टीम अपनी प्रैक्टिस समय से पहले खत्म कर देती है, तब भी दूसरी टीम उस विकेट का उपयोग नहीं कर पाएगी.

एक्रेडिटेशन कार्ड साथ रखना अनिवार्य

मैच के दिन खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की गतिविधियों पर भी कड़े नियम लागू किए गए हैं. ड्रेसिंग रूम और मैदान में सिर्फ अधिकृत स्टाफ को ही प्रवेश मिलेगा. सभी सपोर्ट स्टाफ के लिए एक्रेडिटेशन कार्ड साथ रखना अनिवार्य होगा. इसके अलावा खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के दौरान टीम बस से ही स्टेडियम आना होगा, जबकि परिवार और मित्र अलग से यात्रा करेंगे. मैच वाले दिन फिटनेस टेस्ट पर भी रोक लगा दी गई है.

एलईडी बोर्ड के पास बैठने की अनुमति नहीं

मैच के दौरान खिलाड़ियों को एलईडी बोर्ड के पास बैठने की अनुमति नहीं होगी और उन्हें स्पॉन्सर से जुड़े सभी नियमों का पालन करना होगा. और साथ ही ऑरेंज और पर्पल कैप पहनना अनिवार्य किया गया है, ताकि प्रसारण के दौरान प्रदर्शन को स्पष्ट रूप से दिखाया जा सके.

प्रेजेंटेशन सेरेमनी में ड्रेस कोड लागू

मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में भी ड्रेस कोड लागू किया गया है. नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया जा सकता है. मैच के दिन मैदान पर केवल सीमित संख्या में सपोर्ट स्टाफ को ही अनुमति दी जाएगी, जिसमें टीम डॉक्टर भी शामिल रहेगा. इन नए नियमों से साफ है कि बीसीसीआई इस बार आईपीएल को अधिक अनुशासित और पेशेवर ढंग से आयोजित करना चाहता है. खासतौर पर मैच डे पर प्रैक्टिस पर रोक जैसे फैसले टीमों की रणनीति और खिलाड़ियों की तैयारी के तरीके में बड़ा बदलाव ला सकते हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News