सचिन को नहीं खिलाना चाहती थी BCCI, पूर्व सेलेक्टर ने किया बड़ा खुलासा, संन्यास की असली वजह सुनकर हो जाएंगे हैरान

बीसीसीआई एक समय में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले दिग्गज सचिन तेंदुलकर को टीम से बाहर करना चाहती थी. वह सचिन की जगह नए खिलाड़ियों को टीम में मौका देना चाहती थी.

Calendar
फॉलो करें:
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में गिने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर से करोड़ों प्रशंसकों के दिलों पर राज किया है. 24 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले तेंदुलकर ने टेस्ट और वनडे दोनों प्रारूपों में सर्वाधिक रन बनाकर कई रिकॉर्ड कायम किए. उन्होंने 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था. 

अब उनसे जुड़ी एक एक ऐसी दिलचस्प बात सामने आ रही है, जिसने सबको हैरानी में डाल दिया है. बताया जा रहा है कि सचिन के संन्यास से लगभग एक साल पहले ही चयनकर्ताओं के बीच उन्हें टीम से बाहर करने पर चर्चा हो रही थी.

संदीप पाटिल ने किया खुलासा

बता दें सचिन को लेकर यह खुलासा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष संदीप पाटिल ने किया. उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि 2012 में तेंदुलकर का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था, जिसके कारण चयनकर्ताओं के बीच टीम में बदलाव को लेकर विचार-विमर्श शुरू हुआ था.

2012 में बल्ले से संघर्ष कर रहे थे सचिन

गौरतलब है कि साल 2012 तेंदुलकर के करियर के लिए चुनौतीपूर्ण रहा था. उस वर्ष उन्होंने नौ टेस्ट मैच खेले थे जिसमें जिनमें उनका औसत केवल 23.80 रहा. इस दौरान उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं आया था.

वनडे क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन सामान्य रहा, जहां 10 मैचों में उनका औसत 31.50 के आसपास था. इसी वजह से चयनकर्ताओं ने टीम के भविष्य को ध्यान में रखते हुए बदलाव पर विचार किया था.

चयनकर्ताओं और तेंदुलकर के बीच हुई  थी बातचीत

संदीप पाटिल ने आगे बताया कि उन्होंने तेंदुलकर से सीधे उनकी योजनाओं के बारे में पूछा था. इस सवाल पर तेंदुलकर ने हैरानी जताई और पूछा कि ऐसा क्यों पूछा जा रहा है. पाटिल ने उन्हें बताया कि चयन समिति नए खिलाड़ियों को मौका देने के बारे में सोच रही है.

इस बातचीत के बाद तेंदुलकर ने दोबारा फोन कर यह पुष्टि भी की कि क्या हकीकत में ऐसा विचार किया जा रहा है. सेलेक्टर की इस बात से तेंदुलकर थोड़ परेशान भी हुए थे. लेकिन इसके कुछ समय बाद ही उन्होंने अपने संन्यास का ऐलान कर दिया. 

Tags :