Courtesy: X @BCCI
नई दिल्ली: इंग्लैंड दौरे पर टी20 और वनडे सीरीज में हार के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम की नजरें जिम्बाब्वे दौरे पर है. टीम इंडिया यहां तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, जिसमें कई युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. क्रिकेट प्रशंसकों की निगाहें खास तौर पर वैभव सूर्यवंशी और नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर पर रहेंगी. इस सीरीज के लिए मैचों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है, इसलिए फैंस के लिए सही समय और लाइव प्रसारण की जानकारी जानना जरूरी है.
जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में कई नए और युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. इनमें वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह जैसे खिलाड़ी प्रमुख हैं. इंग्लैंड दौरे पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले वैभव के पास इस सीरीज में खुद को साबित करने का शानदार मौका होगा.
𝙀𝙣 𝙧𝙤𝙪𝙩𝙚 𝙩𝙤 𝙕𝙞𝙢𝙗𝙖𝙗𝙬𝙚 🇿🇼#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/akRFqycwXC
— BCCI (@BCCI) July 18, 2026
वहीं, टी20 टीम की कप्तानी संभाल रहे श्रेयस अय्यर भी अपनी कप्तानी में पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. ऐसे में यह सीरीज युवा खिलाड़ियों और कप्तान दोनों के लिए काफी अहम मानी जा रही है.
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई (गुरुवार) को खेला जाएगा. यह मैच जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे स्थित हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित होगा.
पहला टी20 मुकाबला शाम 4:30 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा. मैच से पहले टॉस शाम 4:00 बजे होगा. बदली हुई टाइमिंग के कारण फैंस को पहले से समय नोट कर लेना चाहिए ताकि मुकाबले का कोई भी रोमांचक पल छूट न जाए.
अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मुकाबला डीडी स्पोर्ट्स पर मुफ्त में देखा जा सकता है. इसके अलावा Unite8 Sports Network पर भी इस सीरीज का प्रसारण किया जाएगा.
जो दर्शक मोबाइल या टैबलेट पर मैच देखना चाहते हैं, वे FanCode ऐप के जरिए पहले टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं. इससे फैंस कहीं भी और कभी भी मैच का लुत्फ उठा सकेंगे.