Courtesy: AI Generated
आयुर्वेद में नाभि को शरीर का एक बेहम अहम केंद्र माना जाता है. नाभि कई नसों और ऊर्जा मार्गों से जुड़ी होती है. नाभि में केवल दो बूंद तेल डालने से शरीर की कई छोटी-बड़ी समस्याओं में राहत मिल सकती है. आज की तेज रफ्तार जिंदगी में थकान, कमजोर पाचन, चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां आने जैसा समस्याएं आम हो गई है. ऐसे में रात को सोने से पहले नाभि में सिर्फ 2 बूंद तेल डालने से आपको इन सभी परेशानियों से निजात मिल सकता है. आईए जानते है कि नाभि में तेल डालने से कौन-कौन से लाभ मिलते हैं.
आयुर्वेद के अनुसार, नाभि शरीर का केंद्रीय बिंदु होती है. यहां थोड़ी मात्रा में तेल लगाने से शरीर को अंदर से पोषण मिलता है. इससे शरीर की कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत और शरीर को ताकत मिलती है.
प्राचीन ग्रंथों में नाभि को जीवन का आधार कहा गया है. जानकारी के अनुसार यहां 72 हजार से ज्यादा नाड़ियां (नसें) जुड़ी होती हैं, जो पूरे शरीर में ऊर्जा का संचार करती हैं. इसलिए नाभि को एक महत्वपूर्ण मर्म (संवेदनशील) बिंदु माना जाता है, जहां तेल लगाने से शरीर की ऊर्जा का संतुलन बेहतर हो सकता है.
नाभि में तेल डालने की प्रक्रिया को आयुर्वेद में एक प्राकृतिक उपचार है. आसान भाषा में इसे ऐसे समझ सकते है जैसे पौधे की जड़ों में पानी देने से पूरा पौधा हरा-भरा रहता है, ठीक वैसे ही नाभि में तेल की कुछ बूंदें डालने से शरीर के केंद्र को मजबूती मिलती है और पोषण पूरे शरीर तक पहुंचता है.
आयुर्वेद में नाभि को मणिपुर चक्र से जोड़ा गया है, जो पाचन शक्ति और आंतरिक ताकत को नियंत्रित करता है. नियमित रूप से नाभि में तेल लगाने से पाचन बेहतर होने, ऊर्जा बढ़ने और शरीर के संतुलन में सुधार होने जैसे फायदे मिलते हैं. इसके साथ ही त्वचा में निखार, आंखों की रोशनी में सुधार और मानसिक शांति मिलती हैं.
रात को सोने से पहले नाभि में घी, नारियल तेल या किसी आयुर्वेदिक तेल की कुछ बूंदें डालने से अच्छी नींद आने और तनाव कम होने में मदद मिलती है. सरसों का तेल पाचन को बेहतर करने में सहायक माना जाता है, जबकि नारियल तेल त्वचा को पोषण देकर झुर्रियों को कम करने में मदद करता है.
नाभि में तेल लगाना एक पुरानी और सरल परंपरा है, जिसे आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में भी अपनाया जा सकता है. हालांकि, अगर कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो या त्वचा से जुड़ी परेशानी हो, तो इस उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लेनी चाहिए.