menu-icon
The Bharatvarsh News

IPL 2026: कप्तान हार्दिक ने सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग-11 से बाहर क्यों रखा? यहां जानें मुंबई इंडियंस की प्लानिंग

मुंबई इंडियंस ने कोलकाता के खिलाफ कुछ नए चेहरों को मौका दिया. अफगानिस्तान के स्पिनर एएम गजनफर को डेब्यू कराया गया, जबकि शार्दुल ठाकुर और शेरफेन रदरफोर्ड भी मुंबई के लिए अपना पहला मैच खेल रहे हैं.

Calendar Last Updated : 29 March 2026, 08:34 PM IST
Share:

आईपीएल 2026 में दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में मुंबई इंडियंस के टीम चयन को लेकर बड़ा सरप्राइज देखने को मिला. भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया और उन्हें इम्पैक्ट सब्स की सूची में रखा गया. वहीं, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा प्लेइंग-11 में अपनी जगह बनाने में सफल रहे.

टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. लेकिन जब प्लेइंग इलेवन का ऐलान हुआ तो फैंस हैरान रह गए, क्योंकि सूर्यकुमार यादव का नाम उसमें शामिल नहीं था. लक्ष्य का पीछा करते समय उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतारा जाएगा.

नए चेहरों को मौका

मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में कुछ नए चेहरों को मौका दिया. अफगानिस्तान के स्पिनर एएम गजनफर को डेब्यू कराया गया, जबकि शार्दुल ठाकुर और शेरफेन रदरफोर्ड भी मुंबई के लिए अपना पहला मैच खेल रहे हैं. विकेटकीपर के तौर पर रेयान रिकेल्टन को प्राथमिकता दी गई, जबकि चौथे विदेशी खिलाड़ी के रूप में ट्रेंट बोल्ट को टीम में शामिल किया गया.

इम्पैक्ट सब्स के रूप में सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव को इम्पैक्ट सब्स के रूप में रखने के पीछे टीम की रणनीति साफ नजर आती है. इससे उनके वर्कलोड को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकता है और वह बल्लेबाजी के समय पूरी ताजगी के साथ उतर सकते हैं. और साथ ही इससे टीम को एक अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प भी मिलता है, जो मैच के दौरान फायदेमंद साबित हो सकता है.

पिच को लेकर क्या बोले कप्तान?

टॉस के दौरान हार्दिक पंड्या ने कहा कि पिच सामान्य से थोड़ी अधिक हरी नजर आ रही है और टीम ने मुकाबले के लिए अच्छी तैयारी की है. वहीं, केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी पिच पर घास की मात्रा को लेकर हैरानी जताई. 

मुंबई इंडियंस का मजबूत रिकॉर्ड

आंकड़ों की बात करें तो मुंबई इंडियंस का केकेआर के खिलाफ रिकॉर्ड मजबूत रहा है. दोनों टीमों के बीच खेले गए 35 मुकाबलों में मुंबई ने 24 मैच जीते हैं. हालांकि, हाल के मुकाबलों में केकेआर ने बेहतर प्रदर्शन किया है, जिससे यह मुकाबला और भी रोमांचक बन गया है.

सम्बंधित खबर

Recent News