Courtesy: X (@deepu_drops)
जयपुर: शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से जुड़ी एक अजीबोगरीब घटना सामने आई. इस घटना ने सबको हैरानी में डाल दिया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें स्टार क्रिकेटर अभिषेक शर्मा टीम होटल से बाहर आए तो उन्हें देखते ही एक फैन ने जबरदस्ती उनका हाथ पकड़कर खींच रहा है.
फैन अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देखकर काफी उत्साहित हो गए थे. हालांकि प्रशंसक की इस हरकत से अभिषेक शर्मा थोड़े परेशान हो गए थे. इस घटना के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच एक बहस सी छिड़ गई है और कई लोगों का कहना है कि यह घटना सुरक्षा नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है.
लेख में आगे बढ़ने से बता दें कि यह घटना कल शाम की है जब खिलाड़ी होटल से बाहर आ रहे थे. वह सुरक्षाकर्मियों के घिरे में थे उसके बावजूद उनके एक फैन ने उस सुरक्षा घेरे को तोड़कर अचानक अभिषेक का हाथ पकड़ लिया. अचानक हुई इस घटना से अभिषेक हैरान हो गए. सुरक्षाकर्मियों से घिरे होने के बावजूद अभिषेक इस घटना से काफी परेशान नजर आए.
Abhishek Sharma getting pulled by a girl at team hotel. Imagine if roles are reversed? pic.twitter.com/GCqMI05G4f
— Deepu (@deepu_drops) April 26, 2026
Molestation with Abhishek Sharma 😢💔
Sunrisers Hyderabad were leaving the hotel to face Rajasthan Royals.
During that moment, a girl grabbed Abhishek’s hand and tried to pull him.
And people still say harassment happens only to women? pic.twitter.com/hy5h60qdEm
— Jara (@JARA_Memer) April 25, 2026
Abhishek Sharma got angry when a fangirl pulled his hand and tried to drag him towards herself at the SRH team hotel in Jaipur while he was leaving for the RR vs SRH match. 👀
This does not look cool. Fans should know their limits. If a man had done the same thing, security… pic.twitter.com/abzTWsuwDz
— Sonu (@Cricket_live247) April 25, 2026
बता दें अभिषेक शर्मा का बल्ला इस सीजन गेंदबाजों के खिलाफ आग उगल रहा है. अभिषेक इस सीजन लगातार रनों का अंबार खड़ा कर रहे हैं. अभिषेक के बल्ले से पिछले लगातार तीन मैच से अर्धशतक आ रहे हैं. आरआर के खिलाफ मैच में उन्होंने ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए महज 29 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 57 रन बनाए. बता दें अभिषेक 8 मैचों में 380 रनों के साथ ऑरेंज कैप होल्डर हैं.