menu-icon
The Bharatvarsh News

Harmanpreeet Kaur: अंपायर पर आग बबूला हुई टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्टम्प पर दे मारा बल्ला अंपायर पर भड़क गईं

Harmanpreeet Kaur: महिला क्रिकेट में भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई. जिसमें तीसरा और निर्णायक वनडे मैच टाई हो गया. इस दोरान टीम इंडिया के महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने खराब अंपायरिंग को लेकर नाराजगी व्यक्त की हैं. हरमनप्रीत कौर ने कहा कि वे कुछ निर्णय से […]

Calendar Last Updated : 22 July 2023, 07:53 PM IST
Share:

Harmanpreeet Kaur: महिला क्रिकेट में भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई. जिसमें तीसरा और निर्णायक वनडे मैच टाई हो गया. इस दोरान टीम इंडिया के महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने खराब अंपायरिंग को लेकर नाराजगी व्यक्त की हैं. हरमनप्रीत कौर ने कहा कि वे कुछ निर्णय से नाखुश हैं. हरमनप्रीत कौर ने अंपायरिंग को बेहद खराब बताया हैं. बता दें कि टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला आज ढाका में खेला गया.

दरअसल, हरमनप्रीत कौर 14 रन बनाकर आउट हो गईं. उन्होंने नाहिदा अख्तर की गेंद पर स्वीप लगाने की कोशिश की थी. लेकिन वो शॉट मिस कर गईं और अपील होते ही अंपायर ने उन्हें आउट करार दे दिया. अंपायर के इस फैसले से हरमनप्रीत कौर आगबबूला हो गईं. उन्होंने अपना बल्ला स्टम्प पर दे मारा.

बता दें कि इस मैच में खराब अंपायरिंग पर कभी चर्चा की जा रहीं है. यास्तिका भाटिया से लेकर, हरमनप्रीत कौर और मेघना के निर्णायक विकेट तक हर मौके पर भारतीय खिलाड़ी अंपायर के फैसले से नाखुश नजर आ रहे हैं. इसी कारण से भारतीय टीम को बांग्लादेश के साथ ट्रॉफी भी शेयर करनी पड़ी.

सम्बंधित खबर

Recent News