आईपीएल में दिल छू लेने वाला पल: प्रीति जिंटा ने स्टेडियम में किया सामाजिक कार्यकर्ता को सम्मानित

पंजाब किंग्स की सह-मालकिन और लोकप्रिय अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने हजारों दर्शकों के सामने एक युवा सामाजिक कार्यकर्ता को विशेष सम्मान देकर साबित किया कि खेल का मैदान सिर्फ मनोरंजन का नहीं, बल्कि प्रेरणा और समाज सेवा का भी मंच हो सकता है.

Calendar
फॉलो करें:
Courtesy: Bharat varsh

मोहाली के क्रिकेट स्टेडियम में इन दिनों आईपीएल का रोमांच चरम पर है. इस आईपीएल पंजाब किंग्स ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की.टीम ने गुजरात टाइटंस को लगभग रौंदते हुए 3  विकेट से अपने पहले शुरुआती मुकाबले में जीत दर्ज की है. जब से श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स के कप्तान बने हैं तब टीम का एटिट्यूड ही बदल गया है. 

लेकिन बुधवार को एक ऐसा पल आया जिसने पूरे मैदान को भावुक कर दिया. पंजाब किंग्स की सह-मालकिन और लोकप्रिय अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने हजारों दर्शकों के सामने एक युवा सामाजिक कार्यकर्ता को विशेष सम्मान देकर साबित किया कि खेल का मैदान सिर्फ मनोरंजन का नहीं, बल्कि प्रेरणा और समाज सेवा का भी मंच हो सकता है.

आईपीएल के बीच समाज सेवा को मिला सम्मान

पंजाब किंग्स की मैच के दौरान प्रीति जिंटा ने ‘एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति’ की राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव को मंच पर बुलाया और उनके गले में मेडल पहनाकर सम्मानित किया. इस दौरान प्रीति जिंटा ने दीक्षा को दो बार गले लगाया, जिससे पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा.

प्रीति जिंटा ने की दीक्षा की तारीफ

प्रीति जिंटा ने दीक्षा यादव के सामाजिक कार्यों की खुलकर प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी में ऐसी सकारात्मक सोच और समर्पण ही देश में असली बदलाव ला सकता है. अभिनेत्री ने जोर देकर कहा कि आईपीएल जैसे बड़े प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल सिर्फ क्रिकेट खेलने या मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि अच्छे कामों को बढ़ावा देने के लिए भी किया जाना चाहिए.

दीक्षा यादव की संस्था का सराहनीय कार्य

दीक्षा यादव की संस्था ‘एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति’ कई सालों से गरीब बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, महिला सशक्तिकरण और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य कर रही है. सम्मान मिलने के बाद दीक्षा ने कहा कि यह उपलब्धि उनकी पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है और वे भविष्य में और ज्यादा लोगों की मदद करने का संकल्प लेती हैं.

प्रीति जिंटा द्वारा व्यक्तिगत रूप से दीक्षा यादव को आमंत्रित करना और उनका सादगी भरा सम्मान इस पूरे कार्यक्रम को और भी खास बना गया. इस घटना ने साफ दिखाया कि खेल और समाज सेवा का सुंदर मेल कितना प्रेरणादायक हो सकता है.

Tags :