menu-icon
The Bharatvarsh News

ICC T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड ने चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास, रोका अफगानिस्तान अजेय रथ

रविवार को न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का चौथा मैच खेला गया जिसमें कीवी टीम ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया.

Calendar Last Updated : 08 February 2026, 04:20 PM IST
Share:

चेन्नई: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रविवार को क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर दिखा, जब न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ इतिहास रचते हुए मुकाबले को अपने नाम किया. इस दौरान टिम सेफर्ट की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी की बदौलत कीवी टीम ने 183 रनों के लक्ष्य को महज 17.5 ओवर में ही हासिल कर मुकाबला को 5 विकेट से अपने नाम कर लिया. 

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के इस चौथे मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए थे. जिसके जवाब में उतरी कीवी टीम ने दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए सफल रनचेज़ कर दिखाया. 

अफगानिस्तान ने की सधी हुई बल्लेबाजी

अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. इस मैच में गुलबदीन नायब ने जिम्मेदारी संभालते हुए 35 गेंदों में 63 रनों की आक्रामक पारी खेली. उनके अलावा रहमानुल्लाह गुरबाज़ (27), सेदिकुल्लाह अटल (29) और दरवेश रसूली (20) ने उपयोगी योगदान दिया. वहीं न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन ने 2 विकेट लिए, जबकि मैट हेनरी, जैकब डफी और रचिन रविंद्र को एक-एक सफलता मिली.

कीवी पारी की डगमगाती शुरुआत

अफगानिस्तान ने कीवी टीम को जीत के लिए 183 रनों का लक्ष्य दिया. जिसका पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. मैच की शुरुआत में ही न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी फिन एलन और रचिन रविंद्र बिना कोई प्रभाव छोड़कर पवेलियन लौट गए. इन शुरुआती झटकों के बाद टीम दबाव में नजर आई.

 टिम सेफर्ट ने दिखाया हिट शो

हालांकि ऐसे मुश्किल हालात में टिम सेफर्ट ने टीम का मोर्चा संभाला. उन्होंने 42 गेंदों में 65 रन बनाते हुए पारी को स्थिर किया. इस दौरान सेफर्ट के बल्ले से 7 चौके और 3 छक्के आए. सेफर्ट की पारी में ग्लेन फिलिप्स ने भी उनका साथ दिया. उन्होंने 25 गेंदों पर 42 रन ठोककर रनगति को रफ्तार दी.

 रिकॉर्ड और अफगान झटका

पटरी पर लौटी न्यूजीलैंड ने मैच को 5 विकेट से अपने नाम कर लिया. कीवी की यह जीत कई मायने में अहम रही. यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि न्यूजीलैंड ने पहली बार टी20 विश्व कप में 170 से अधिक रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया. वहीं अफगानिस्तान, जो पिछले 24 टी20 मैचों में 180 रन से अधिक का स्कोर बचाने में अजेय था, इस बार उनका यह रिकॉर्ड टूट गया. 

सम्बंधित खबर

Recent News