menu-icon
The Bharatvarsh News

क्या भारत तोड़ेगा 9 एडिशन से घर में कभी न जीतने वाला T20 विश्व कप रिकॉर्ड? सूर्यकुमार की सेना तैयार!

आईसीसी टी20 विश्व कप का शुभारंभ दो दिनों में हो जाएगा. टूर्नामेंट शुरु होने से पहले भारत को इस टूर्नामेंट का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है.

Calendar Last Updated : 05 February 2026, 04:27 PM IST
Share:

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप का शुभारंभ दो दिनों में हो जाएगा. टूर्नामेंट शुरु होने से पहले भारत को इस टूर्नामेंट का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है. भारतीय टीम मौजूदा समय में जिस प्रकार का प्रदर्शन कर रही है उसे देखते हुए यह कहना जल्दबाजी नहीं होगी भारतीय फाइनल तक का सफर तय कर सकती है. लेकिन टूर्नामेेंट के इतिहास को देखते  हुए टीम का लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का सपना टूट सकता है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि अभी टूर्नामेंट के कुल 9 संस्करण खेले गए  हैं जिनमें से एक भी टीम अपने घर पर टूर्नामेंट जीतने में सफल नहीं हो पाई है. 

9 एडिशनल एक भी घरेलू विजेता नहीं आया सामने 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब तक इस टूर्नामेंट के कुल 9 संस्करण खेले जा चुके हैं. आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप की शुरुआत 2007 में दक्षिण अफ्रीका में हुई थी, इन 9 संस्करण में छह अलग-अलग चैंपियन बने हैं.

 इस प्रतियोगिता की एक दिलचस्प बात यह है कि मेजबान देशों में से किसी ने भी आज तक टी20 विश्व कप नहीं जीता है. दक्षिण अफ्रीका (2007), इंग्लैंड (2009), वेस्ट इंडीज (2010), श्रीलंका (2012), बांग्लादेश (2014), भारत (2016), यूएई और ओमान (2021), ऑस्ट्रेलिया (2022), और अमेरिका और वेस्ट इंडीज (2024) सभी ने इस आयोजन की मेजबानी की, फिर भी ट्रॉफी हमेशा किसी और देश में ही गई.

क्या भारत तोड़ेगा यह रिकॉर्ड

अब तक टी20 विश्व कप के इतिहास में मेजाबन टीम ने एक भी खिताब अपने नाम नहीं किया है. हालांकि भारत के पास यह अच्छा मौका है जब सूर्या सेना इस रिकॉर्ड को तोड़ सकती है. भारतीय टीम के प्रदर्शन को देखते टीम को खिताब का प्रदबल दावेदार बताया जा रहा है. 

ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि भारत बहुत ही आसानी से सुपर 8 में पहुंच सकती है. दरअसल भारत के साथ ग्रुप में यूएसए, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड हैं. जिन्हें भारत आसानी से मात देकर सुपर 8 में प्रवेश कर सकता है. 

दो बार विश्व चैंपियन रहा भारत 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में 2 बार खिताब अपने नाम कर चुका है. भारत ने अपना पहला टी20 विश्व कप खिताब पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की मेजबानी में साल 2007 में जीता था वहीं दूसरा खिताब भारत ने साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था. 

सम्बंधित खबर

Recent News