menu-icon
The Bharatvarsh News

IPL 2026, CSK vs RR: धोनी का उत्तराधिकारी तैयार, आज राजस्थान के खिलाफ ग्लव्स संभालेंगे संजू, पहले मैच से बाहर हुए धोनी!

IPL 2026 के आगाज के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स एक नए दौर की शुरुआत की ओर बढ़ती नजर आ रही है. टीम का पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ न केवल सीजन की शुरुआत करेगा.

Calendar Last Updated : 30 March 2026, 02:44 PM IST
Share:

नई दिल्ली: IPL 2026 के आगाज के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स एक नए दौर की शुरुआत की ओर बढ़ती नजर आ रही है. टीम का पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ न केवल सीजन की शुरुआत करेगा, बल्कि भविष्य की रणनीति और नेतृत्व की दिशा भी तय करता दिखेगा, क्योंकि इन मैच में सबकी निगाहें संजू सैमसन पर होगी. 

संजू सैमसन को केवल इस मैच के लिए नहीं देखा जा रहा है बल्कि मैनेजमेंट संजू में टीम का भविष्य देख रहा है. संभावित तौर पर संजू को महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है. टीम के सीईओ कासी विश्वनाथन ने पुष्टि की है कि पहले मैच में धोनी उपलब्ध नहीं होंगे, ऐसे में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सैमसन संभालेंगे.

शुरुआती मैच में सैमसन की भूमिका होगी अहम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी पहले मैच में टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे. उनकी अनुपस्थिति में सैमसन को विकेटकीपर के रूप में उतारा जाएगा. उनकी हालिया फॉर्म और नेट्स में प्रदर्शन को देखते हुए टीम प्रबंधन को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है.

धोनी के बाद की योजना

सीएसके लंबे समय से धोनी के इर्द-गिर्द अपनी रणनीति बनाती रही है, लेकिन अब टीम धीरे-धीरे भविष्य की ओर बढ़ रही है. सैमसन को इस बदलाव का अहम हिस्सा माना जा रहा है, हालांकि धोनी के वापसी के बाद उनकी भूमिका क्या होगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है. हालांकि की हाल दिनों में धोनी से संन्यास की खबरें तेज हो गई हैं. ऐसे में धोनी के बाद मैनेजमेंट सैमसन में धोनी की छवि देख रहा है. 

टीम संयोजन और युवा नेतृत्व

विश्वनाथन ने यह भी संकेत दिए कि ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी टीम को नई दिशा दे सकती है. युवा नेतृत्व और अनुभवी खिलाड़ियों का ये संयोजन सीएसके के लिए संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा. क्योंकि टीम में आयुष म्हात्रे जैसे युवा भी हैं और संजू, शिवम और ऋतुराज जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी मौजूद हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News