menu-icon
The Bharatvarsh News

IPL 2026: SRH इतिहास के दूसरे सबसे युवा कप्तान बने ईशान किशन, आज RCB के खिलाफ अग्निपरीक्षा

IPL 2026 का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. हैदराबाद की टीम इस बार अपने नियमित कप्तान पैट कमिंस के बिना मैदान में उतरेगी. उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन टीम की कमान संभालते दिखाई देंगे.

Calendar Last Updated : 28 March 2026, 01:29 PM IST
Share:

नई दिल्ली: IPL 2026 का आगाज एक दिलचस्प मुकाबले के साथ होने जा रहा है, जहां एक ओर मौजूदा चैंपियन RCB अपनी बादशाहत बरकरार रखने उतरेगी, वहीं दूसरी ओर नई ऊर्जा के साथ मैदान में उतर रही SRH की टीम अपनी पहचान बनाने की कोशिश करेगी. इस मुकाबले में सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि नई नेतृत्व क्षमता की भी परीक्षा होने वाली है.

टूर्नामेंट का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. हैदराबाद की टीम इस बार अपने नियमित कप्तान पैट कमिंस के बिना मैदान में उतरेगी, जो पीठ की चोट के कारण शुरुआती मुकाबलों से बाहर हैं.

ईशान किशन के लिए खास मौका

कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम की कमान ईशान किशन को सौंपी गई है. 27 साल और 253 दिन की उम्र में ईशान फ्रेंचाइजी के इतिहास में सबसे कम उम्र के भारतीय कप्तान बनेंगे. यह उनके करियर का एक अहम पड़ाव माना जा रहा है.

कप्तानी के रिकॉर्ड में जगह

कुल मिलाकर, किशन फ्रेंचाइजी के दूसरे सबसे युवा कप्तान होंगे. उनसे पहले केन विलियमसन ने 2018 में इससे भी कम उम्र में टीम का नेतृत्व किया था। इसके अलावा शिखर धवन, मनीष पांडे और भुवनेश्वर कुमार भी इस टीम की कप्तानी कर चुके हैं.

कोच का भरोसा

टीम के मुख्य कोच डेनियल वेटोरी ने किशन पर पूरा भरोसा जताया है. उनका मानना है कि किशन के पास आईपीएल का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास तीनों मौजूद हैं, जो उन्हें इस भूमिका के लिए उपयुक्त बनाते हैं. भले ही आईपीएल में यह पहला मौका हो लेकिन ईशान ने घरेलू टूर्नामेंट में अगुवाई की है.

अनुभव और नेतृत्व का मिश्रण

वेटोरी ने यह भी बताया कि किशन पहले अंडर-19 और राज्य टीम की कप्तानी कर चुके हैं, साथ ही हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सफलता हासिल की है. टीम में उनकी और अभिषेक शर्मा की समझ को भी मजबूत माना जा रहा है, जो इस सीजन में टीम के लिए फायदेमंद हो सकती है.

कुछ ऐसा रहा IPL करियर 

अगर ईशान किशन के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने SRH के अलावा 2 फ्रेंचाइजी GL और MI के साथ खेला है. उन्होंने अपने आईपीएल करियर में कुल 119 मैच खेले हैं जिनकी 112 पारियों में उन्होंने 2998 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका सर्वोत्तम 106* रहा  है. 

सम्बंधित खबर

Recent News