menu-icon
The Bharatvarsh News

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी करेंगी LGM मूवी का ट्रेलर लांच, प्रोडक्शन हाउस ने दी जानकारी

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी के प्रोडक्शन हाउस (Dhoni Entertainment Private Limited) में बन रही फिल्म LGM (लेट्स गेट मैरिड) का ट्रेलर खुद माही लांच करेंगे, इसकी घोषणा हो गई है. प्रोडक्शन हाउस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मूवी का ट्रेलर लांच महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी […]

Calendar Last Updated : 09 July 2023, 07:16 PM IST
Share:

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी के प्रोडक्शन हाउस (Dhoni Entertainment Private Limited) में बन रही फिल्म LGM (लेट्स गेट मैरिड) का ट्रेलर खुद माही लांच करेंगे, इसकी घोषणा हो गई है. प्रोडक्शन हाउस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मूवी का ट्रेलर लांच महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी करेंगी.

गौरतलब हो कि इससे पहले धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने इस मूवी का टीजर जारी किया था. करीब एक महीने पहले 7 जून को फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, अब इसका ट्रेलर रिलीज होगा, जो माही और साक्षी करेंगे. इस तमिल फिल्म का पोस्टर भी माही ने जारी किया था, जिसका फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था. महेंद्र सिंह धोनी के लिए ये फिल्म खास है. माही ने ना सिर्फ LGM मूवी को प्रोड्यूस किया है, बल्कि इसका कांसेप्ट भी माही ने ही तैयार किया है.

10 जुलाई को ट्रेलर होगा लांच –

वहीं प्रोडक्शन हाउस ने जानकारी दी कि LGM मूवी का ट्रेलर 10 जुलाई को लांच किया जाएगा. लांच प्रोग्राम कहां होगा, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है. वैसे आपको बता दें कि अभी फिलहाल माही अपने रांची स्थित घर पर है. माही ने अपने जन्मदिन पर अपने पालतू कुत्तों के साथ जन्मदिन मनाया था और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी शेयर किया था. ये प्यारा और खूबसूरत वीडियो धोनी ने अपने 42वें जन्मदिन पर शेयर किया.

महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट करियर –

महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट मैच, 350 वनडे मैच और 98 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. इसमें माही ने क्रमशः टेस्ट में 4876 रन, वनडे में 10773 और टी20 में 1617 रन बनाए. माही ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया था. माही ने 9 जुलाई 2019 को अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला, जो वनडे विश्व कप का सेमीफाइनल मुकाबला था.

इस मुकाबले को हारकर भारतीय टीम विश्व कप से बाहर हो गई थी. माही भारत के लिए सबसे ज्यादा ICC ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान है, उन्होंने टी20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीती. इसके आलावा माही ने इंडियन प्रीमियर लीग में भी अपना जलवा बिखेरा. चेन्नई सुपर किंग्स को माही ने अपनी कप्तानी में 5 बार विजेता बनाया.

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News