menu-icon
The Bharatvarsh News

नीरज चोपड़ा का आज फाइनल मैच, टक्कर देंगे ये 2 जबरदस्त खिलाड़ी

Paris Olympics 2024 Neeraj Chopra Match: नीरज चोपड़ा आज पेरिस ओलंपिक के 13वें दिन जेवलिन थ्रो के फाइनल मैच में गोल्ड मेडल जीतना चाहेंगे लेकिन फाइनल में नीरज के लिए राह उतनी आसान नहीं होने वाली है। ये 2 खिलाड़ी नीरज को टक्कर देते हुए दिखाई देंगे. भारत के कई लोगों को आज नीरज चोपड़ा से गोल्ड मेडल की उम्मीद जीतने के लिए आस लगाए बैठे हैं.

Calendar Last Updated : 08 August 2024, 12:41 PM IST
Share:

Paris Olympics 2024 Neeraj Chopra Match:  पेरिस ओलंपिक 2024 के 13वें दिन नीरज चोपड़ा एक्शन में होने वाले हैं. अब भारतीय फैंस को गोल्ड मेडल की उम्मीद सिर्फ नीरज चोपड़ा से ही है. क्योंकि महिला रेसलर विनेश फोगाट फाइनल में जगह बनाने के बाद अयोग्य घोषित कर दी गई थी, जिसके बाद विनेश न तो फाइनल खेल सकती हैं और न ही उनको कोई मेडल मिलने वाला है.

 अब नीरज चोपड़ा एकमात्र भारतीय खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक में बचें हैं जो भारत को गोल्ड मेडल दिला सकते हैं. नीरज चोपड़ा का फाइनल मुकाबला आज रात 11:55 बजे होगा. लेकिन इस बार नीरज के लिए गोल्ड मेडल की राह उतनी आसान नहीं होने वाली है.

2 खिलाड़ियों से मिलेगी नीरज को टक्कर

टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने ही भारत को एकमात्र गोल्ड मेडल दिलाया था. जिसके बाद एक फिर से फैंस को नीरज से गोल्ड की उम्मीद है. लेकिन नीरज के गोल्ड जीतने की राह में 2 खिलाड़ी बाधा डाल सकते हैं, जिसमें पाकिस्तान के अरशद नदीम और ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स का नाम शामिल है. इन दोनों खिलाड़ियों ने भी अपने-अपने पहले अटेम्प्ट के दौरान पेरिस ओलंपिक फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था.

एंडरसन पीटर्स

ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स पेरिस ओलंपिक जेवलिन थ्रो के फाइनल में भारत के नीरज चोपड़ा को कड़ी टक्कर देते हुए दिखाई देने वाले हैं। क्वालीफिकेशन राउंड में एंडरसन पीटर्स ने अपने पहले ही अटैम्प में 88.63 मीटर की दूरी तक भाला फेंका था.

अरशद नदीम

इसके अलावा फाइनल में पाकिस्तान के अरशद नदीम भी नीरज चोपड़ा को चुनौती देते दिखने वाले हैं। क्‍वालिफिकेशन राउंड में अरशद नदीम में 86.59 मीटर तक भाला फेंका था. अरशद ने भी अपने पहले ही अटेम्प्ट में फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया था। क्वालीफिकेशन राउंड में अरशद तीसरे नंबर पर रहे थे.

सम्बंधित खबर

Recent News