menu-icon
The Bharatvarsh News

SL vs PAK: पाकिस्तान ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को 4 विकेट से हराया

SL vs PAK: पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच को 4 विकेट से अपने नाम करने के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. इसके साथ ही पाकिस्तान आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल में भी दूसरे नंबर पर पहुंचा दिया है. मैच में […]

Calendar Last Updated : 20 July 2023, 09:32 PM IST
Share:

SL vs PAK: पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच को 4 विकेट से अपने नाम करने के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. इसके साथ ही पाकिस्तान आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल में भी दूसरे नंबर पर पहुंचा दिया है.

मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए धनंजय डिसिल्वा (122) के शानदार शतक और एंजेलो मैथ्यूज (64) के अर्धशतक की बदौलत अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 312 रन जोड़े. वहीं जवाब में पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 461 रन बनाए और पहली पारी के आधार पर 149 रनों की बढ़त हासिल की. पाकिस्तान के लिए पहली पारी में सऊद शकील ने 208 रनों की नाबाद दोहरी शतकीय पारी खेली. शकील के अलावा आगा सलमान ने 83 रन बनाए.

दूसरी पारी में श्रीलंका ने धनंजय डिसिल्वा (82) और निशन मदुसका (52) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 279 रन बनाए और पाकिस्तान को 131 रनों का लक्ष्य दिया.

131 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान के टीम ने इमाम उल हक (नाबाद 50) के नाबाद अर्धशतक की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाकर मैच जीत लिया.

इस जीत के बाद पाकिस्तान नए चक्र में एक-एक मैच के बाद 100 प्रतिशत जीत-प्रतिशत के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है.

सम्बंधित खबर

Recent News