menu-icon
The Bharatvarsh News

Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो का मेगा प्लान! सुबह 4 बजे से चलेंगी ट्रेनें,लाल किले जाने वालों को मिलेंगी खास मौका

15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिल्ली मेट्रो सुबह 4 बजे से शुरू होगी, जिससे लाल किले जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. सभी टर्मिनल स्टेशनों से शुरुआती समय में ट्रेनें 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी.

Calendar Last Updated : 14 August 2026, 03:21 PM IST
Share:

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पहुंचने वाले लोगों के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने खास इंतजाम किए हैं. 15 अगस्त 2026 को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू होंगी. इससे स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों, आमंत्रित लोगों और आम यात्रियों को सुबह-सुबह सफर करने में काफी सुविधा मिलेगी.

सभी लाइनों के टर्मिनल से चलेगी मेट्रो

DMRC के मुताबिक, 15 अगस्त को सभी मेट्रो लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4 बजे ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी. नियमित समय-सारणी के तहत सामान्य सेवा शुरू होने तक ट्रेनें हर 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी. इसके बाद संबंधित लाइन की सामान्य टाइमिंग के अनुसार मेट्रो का संचालन होगा.

इस खास व्यवस्था का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राजधानी में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए लोगों को सुगम और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है.

लाल किले के पास कौन से हैं मेट्रो स्टेशन?

लाल किले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में जाने वाले यात्रियों के लिए लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन सबसे नजदीकी विकल्पों में शामिल हैं. इन स्टेशनों से समारोह स्थल तक पहुंचना अपेक्षाकृत आसान रहेगा.

खास मेहमानों और आमंत्रित लोगों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने DMRC को 1.30 लाख प्री-इश्यू किए गए QR टिकट उपलब्ध कराए हैं. वैध फिजिकल एडमिट कार्ड वाले आमंत्रित लोगों के लिए भी तय स्टेशनों पर विशेष व्यवस्था की जाएगी.

पतंग उड़ाने को लेकर भी एडवाइजरी

स्वतंत्रता दिवस से पहले DMRC ने लोगों से मेट्रो की ऊंची लाइनों के आसपास पतंग न उड़ाने की अपील की है. पतंग की डोर अगर हाई-वोल्टेज ओवरहेड उपकरणों में फंसती है तो इससे ट्रेन संचालन प्रभावित होने के साथ गंभीर सुरक्षा खतरा पैदा हो सकता है.

15 अगस्त को राजधानी में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था भी कड़ी रहेगी. ऐसे में लाल किले जाने वाले लोगों के लिए सुबह जल्दी मेट्रो सेवा शुरू होना यात्रा का एक सुविधाजनक विकल्प साबित हो सकता है.

सम्बंधित खबर

Recent News