menu-icon
The Bharatvarsh News

UGC NET 2026 Answer Key का इंतजार अब खत्म, जानिए कैसे देखें

JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA बहुत जल्द UGC NET जून 2026 की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी करने वाला है।

Calendar Last Updated : 13 August 2026, 06:29 PM IST
Share:

नई दिल्ली: JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA बहुत जल्द UGC NET जून 2026 की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी करने वाला है। की जारी होते ही आप ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपने जवाबों का मिलान कर सकेंगे।  

कब हुई थी परीक्षा?   

इस साल UGC NET जून सेशन की परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 तक कंप्यूटर बेस्ड मोड में कराई गई थी। कुछ केंद्रों में दिक्कत की वजह से दोबारा परीक्षा 5 जुलाई को भी हुई।  

NTA के आंकड़ों के मुताबिक इस बार करीब 10 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें से लगभग 7.5 लाख उम्मीदवार परीक्षा में बैठे। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र अपने क्वेश्चन पेपर और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स से मिलान करने के लिए आंसर-की का इंतजार कर रहे हैं।  

गलत उत्तर पर कर सकेंगे आपत्ति     

NTA जब प्रोविजनल आंसर-की जारी करेगा, तब उसके साथ आपत्ति दर्ज कराने का लिंक भी एक्टिव होगा। अगर आपको लगता है कि किसी सवाल का जवाब गलत दिया गया है तो आप उसे चैलेंज कर सकते हैं। हर सवाल पर आपत्ति के लिए 200 रुपये की प्रोसेसिंग फीस देनी होगी।

फीस ऑनलाइन जमा होगी। NTA आमतौर पर आपत्ति के लिए 2 से 3 दिन का समय देता है। सभी आपत्तियां मिलने के बाद उन्हें सब्जेक्ट एक्सपर्ट की टीम चेक करेगी। अगर कोई आपत्ति सही साबित हुई तो आंसर-की में बदलाव होगा। फाइनल रिजल्ट इसी अपडेटेड की के आधार पर बनेगा।  

आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?        

की जारी होने के बाद इसे डाउनलोड करने का तरीका बेहद आसान है:  

  1. वेबसाइट पर जाएं: ugcnet.nta.nic.in खोलें  
  2. लिंक पर क्लिक करें: होमपेज पर "UGC NET June 2026 Provisional Answer Key Challenge" वाला लिंक मिलेगा  
  3. लॉगिन करें: अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि या पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालें  
  4. देखें और डाउनलोड करें: स्क्रीन पर रिस्पॉन्स शीट के साथ प्रोविजनल आंसर-की दिख जाएगी  
  5. प्रिंट निकालें: इसे सेव कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट भी रख लें  

रिजल्ट पर कब आएगा?       

फिलहाल NTA ने आंसर-की की तारीख नहीं बताई है। अनुमान है कि अगस्त के तीसरे हफ्ते तक की वेबसाइट पर आ सकती है। की पर आपत्ति प्रोसेस होने के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट घोषित किया जाएगा।  

जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है उन्हें सलाह है कि वे वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। आंसर-की से आपको स्कोर का अंदाजा लग जाएगा और रिजल्ट से पहले ही पता चल जाएगा कि आप कटऑफ के आसपास हैं या नहीं।  

सम्बंधित खबर

Recent News