menu-icon
The Bharatvarsh News

WPL 2026 का महासंग्राम! RCB vs DC वडोदरा में आज 7:30 बजे ट्रॉफी का फैसला, जानिए कहां देख पाएंगे फाइनल मुकाबला

आज महिला प्रीमियर लीग 2026 का खिताबी मुकाबला वडोदरा में खेला जाना है. ये मैच दोनो टीमों के लिए काफी रोमांचक होने वाला है. इससे पहले आरसीबी टी20 लीग का खिताब एक बार अपने नाम कर चुकी है. 

Calendar Last Updated : 05 February 2026, 10:37 AM IST
Share:

वडोदरा: आज महिला प्रीमियर लीग 2026 का खिताबी मुकाबला वडोदरा में खेला जाना है. ये मैच दोनो टीमों के लिए काफी रोमांचक होने वाला है. दोनो टीमें टूर्नामेंट में शानदार दिखी हैं. स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी आठ मैच में से 6 मैच में जीत दर्ज कर 12 अंको के साथ शीर्ष पर काबिज है. बता दें इससे पहले आरसीबी ने टी20 लीग का खिताब एक बार अपने नाम कर लिया है. 

हालांकि हर बार दिल्ली फाइनल तक का सफर तो तय करती है, लेकिन हर बार उन्हें फाइनल में मात ही मिली है. इस लिहाज से ये मैच काफी रोमांचक होने वाला है. लेकिन उससे पहले सवाल यह है कि फैंस इस फाइनल मुकाबले का लुत्फ कब और कहां उठ सकते हैं, तो हम आपको इस आर्टिकल में मैच से जुड़ी सभी जानकारी देंगे.

RCB vs DC WPL 2026 के बीच फाइनल मैच कहां होगा?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 का फाइनल मैच वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम में खेला जाएगा. 

RCB vs DC WPL 2026 के बीच फाइनल मैच लाइव स्ट्रीम कहां होगा? 

RCB vs DC के बीच WPL 2026 का फाइनल मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा और जियोहॉटस्टार प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

RCB vs DC फाइनल कितने बजे शुरू होगा?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बमान दिल्ली कैपिटल्स के बीच ये अहम मुकाबला गुरुवार शाम 7:30 बजे से शुरु होगा. 

RCB vs DC मैच का टॉस कितने बजे होगा?

दोनों देशों के बीच टॉस शाम 7:00 बजे होगा.

RCB vs DC स्क्वाड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), सयाली सतघरे (एलिसे पेरी की जगह), ऋचा घोष, जॉर्जिया वोल, श्रेयंका पाटिल, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, लिन्से स्मिथ, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, ग्रेस हैरिस, , डी. हेमलता, गौतमी नाइक, प्रथ्योषा कुमार.

दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), शैफाली वर्मा, मार्जियन कप्प, निकी प्रसाद, लॉरा वोल्वार्ड्ट, चिनेले हेनरी, श्री चरणी, स्नेह राणा, लिजेल ली, प्रगति सिंह (दीया यादव की जगह), तानिया भाटिया, एडडला स्रुजाना (ममता मादीवाला की जगह), नंदनी शर्मा, लुसी हैमिल्टन, मिन्नू मणि, अलाना किंग.

सम्बंधित खबर

Recent News