menu-icon
The Bharatvarsh News

Rishabh Pant Injury: भारतीय फैंस के लिए बड़ी खुश खबरी, तेजी से रिकवर हो रहे ऋषभ पंत, वायरल हुईं तस्वीरें

Rishabh Pant Injury: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले साल कार हादसे का शिकार हो गए थे. इस हादसे में ऋषभ पंत को बेहद गंभीर चोटे आईं थी. इसके बाद से पंत क्रिकेट के मैदान से दूर है. वहीं भारतीय फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि ऋषभ पंत जल्द से जल्द रिकवर होकर […]

Calendar Last Updated : 05 July 2023, 05:17 PM IST
Share:

Rishabh Pant Injury: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले साल कार हादसे का शिकार हो गए थे. इस हादसे में ऋषभ पंत को बेहद गंभीर चोटे आईं थी. इसके बाद से पंत क्रिकेट के मैदान से दूर है. वहीं भारतीय फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि ऋषभ पंत जल्द से जल्द रिकवर होकर टीम में वापसी करें.

बहरहाल सोशल मीडिया पर एक तस्वीर बहुत तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में ऋषभ पंत दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि यह तस्वीर बैंगलोर स्थित NCA (नेशनल क्रिकेट एकेडमी) की है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर –

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋषभ पंत लगातार पहले से बेहतर हो रहे हैं. पंत काफी तेजी से रिकवरी कर रहे हैं. माना यह जा रहा है कि पंत रिकवरी के बाद जल्द क्रिकेट के मैदान पर दिख सकते हैं. हालांकि मैदान पर वापस लौटने के बाद पंत कब तक विकेटकीपिंग नहीं करेंगे, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है.

बहरहाल सोशल मीडिया पर बैंगलोर स्थित NCA से ऋषभ पंत की जिस तरह की तस्वीरें सामने आ रही हैं, यह खबर फैंस के लिए काफी राहत भरी है. फैंस को उम्मीद है कि ऋषभ पंत जल्द रिकवरी करने के बाद मैदान पर दिखाई देंगे.

कब तक मैदान पर वापसी करेंगे ऋषभ पंत?

बता दें कि बैंगलोर स्थित NCA से ऋषभ पंत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इसके अलावा फैंस लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. हालांकि देखना यह दिलचस्प होगा कि ऋषभ पंत मैदान पर कब तक वापसी कर पाते हैं, लेकिन जिस तरह की तस्वीरें सामने आ रही हैं, फैंस को उम्मीद है कि ऋषभ पंत जल्द मैदान पर नजर आएंगे.

सम्बंधित खबर

Recent News