menu-icon
The Bharatvarsh News

फिर गर्माया थप्पड़ कांड.... श्रीसंत ने लगाया गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर भज्जी को किया ब्लॉक

IPL 2008 में हरभजन सिंह और एस श्रीसंत के बीच हुआ थप्पड़ कांड एक बार फिर से चर्चा में आ गया है. हाल ही में श्रीसंत ने एक इंटरव्यू में इस मामले को लेकर नई बातें सामने रखी हैं.

Calendar Last Updated : 25 April 2026, 12:04 PM IST
Share:

नई दिल्ली: आईपीएल हमेशा ही रोमांच से भरा होता है. ये लीग ऐसा है जहां आपको खिलाड़ियों के बीच दोस्ती की मिसाल भी देखने को मिलेगी तो वहीं कुछ ऐसे झगड़े भी दिखेंगे जिसका जिक्र जब भी हो जाए वो हमेशा ही ताजा लगता है. भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कुछ विवाद ऐसे रहे हैं जो समय के साथ भी पूरी तरह खत्म नहीं होते. ऐसा ही एक पुराना मामला एक बार फिर सुर्खियों में है, जहां दो पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों के बीच रिश्तों में दरार खुलकर सामने आ गई है.

ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि हरभजन सिंह और एस श्रीसंत हैं. जिनके बीच 2008 के IPL के दौरान  ‘थप्पड़ कांड’ आज भी प्रसिद्ध है. उस समय श्रीसंत किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल रहे थे, जबकि हरभजन मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे. हाल ही में श्रीसंत ने एक इंटरव्यू में इस मामले को लेकर नई बातें सामने रखी हैं.

विज्ञापन को लेकर नया विवाद

हाल ही में श्रीसंत ने हरभजन सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा है कि हरभजन ने इस पुराने विवाद पर आधारित एक विज्ञापन किया, जिससे उन्होंने बड़ी रकम कमाई. उन्होंने यह भी दावा किया कि हरभजन ने उनसे इस विज्ञापन को सोशल मीडिया पर साझा करने को कहा, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया था.

सोशल मीडिया पर किया ब्लॉक

श्रीसंत ने कहा कि पहले दोनों के बीच कोई समस्या नहीं थी, लेकिन हाल की घटनाओं के बाद उन्होंने हरभजन से दूरी बना ली है. उन्होंने यह भी बताया कि अब उन्होंने हरभजन को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया है. उन्होंने आगे कहा कि, 'मैंने किसी भी इंटरव्यू में भज्जी के बारे में कभी बात नहीं की है. यह पहली बार होगा जब मैं उनके बारे में बात करूंगा.'

माफी दी, लेकिन भूल नहीं पाए

भारतीय पूर्व तेज गेंदबाज ने साफ कहा कि उन्होंने 2008 की घटना के लिए हरभजन को माफ कर दिया है, लेकिन वह उसे भूल नहीं सके हैं. उनके मुताबिक, गलतियों को माफ करना जरूरी है, लेकिन उन्हें पूरी तरह नजरअंदाज करना सही नहीं होता. 

भज्जी को भाई मानता था....

हरभजन की हालिया हरकतों से निराश श्रीसंत ने कहा कि अब उनका 'टर्बनेटर' से कोई रिश्ता नहीं है, जिसे वह कभी 'भाई' कहते थे. हालांकि उन्होंने 2008 के आईपीएल सीजन के दौरान थप्पड़ मारने के लिए हरभजन को माफ कर दिया है, लेकिन वह पूर्व ऑफ स्पिनर की हरकतों को भूले नहीं हैं.

श्रीसंत ने कहा, 'मेरा उस व्यक्ति से कोई रिश्ता नहीं है. मैं उसे भाई मानता था. लेकिन पिछले एक-दो महीनों में उसने वह विज्ञापन किया. उसके बाद से मेरा उससे कोई संबंध नहीं है. 

सम्बंधित खबर

Recent News